Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में जलाई गई नशीले पदार्थों की होली, आइजी भारती अरोड़ा खुद पहुंची

कुरुक्षेत्र में जिले के अलावा अंबाला व यमुनानगर पुलिस की तरफ से पकड़े नशीले पदार्थों को जलाया गया। इस दौरान आइजी भारती अरोड़ा की मौजूद रहीं। पर्यावरण प्रदूषित न हो इससे बचाने के लिए पिहोवा के बाखली स्थित सैनसंस पेपर मिल के वायलर का प्रयोग किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 09:44 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 09:44 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में जलाई गई नशीले पदार्थों की होली, आइजी भारती अरोड़ा खुद पहुंची
आईजी के सामने पकड़े नशीले पदार्थों को जलाया गया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल भारती अरोड़ा की देखरेख में कुरुक्षेत्र, अंबाला व यमुनानगर पुलिस की तरफ से पकड़े नशीले पदार्थों को जलाया गया। पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए पिहोवा के बाखली स्थित सैनसंस पेपर मिल के वायलर का प्रयोग किया गया।

loksabha election banner

पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल भारती अरोडा, कमेटी सदस्य एसएसपी अंबाला हामीद अख्तर, एसपी कुरुक्षेत्र हिमांशु गर्ग की देखरेख में व एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र, डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह, डीएसपी अंबाला सुलतान सिंह, गांव सारसा के पूर्व सरपंच कर्मबीर, गांव सारसा के नंबरदार कृष्ण कुमार, गांव नीमवाला के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, गांव अरुनैचा के पूर्व सरपंच राजकुमार, एएसआइ अशोक कुमार की उपस्थिति में नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। सैनसंस पेपर मिल के मालिक प्रदीप सैनी, निदेशक राजेंद्र चोपड़ा पावर प्लांट के बायलर में जलाने के लिए सहमति जताई।

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल भारती अरोड़ा के आदेशानुसार नशीली वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज 69 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को बाखली पेपर मिल में नष्ट किया गया। इसमें एक क्विंटल 27 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त, 232 ग्राम 500 मिलीग्राम स्मैक, 950 ग्राम सुल्फा, 32 किलो 749 ग्राम गाांज, 253 ग्राम 342 मिलीग्राम हेरोइन व 10 मामलों में 109032 नशीली गोलियां व 716 ग्राम तथा 11892 नशे के कैप्सूल व 930 ग्राम, 140 इंजेक्शनों को नष्ट किए गए।

जिला कारागार में लोक अदालत लगाई

कुरुक्षेत्र, विज्ञप्ति : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार में लोक अदालत लगाई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने बंदियों की समस्याओं को सुना। लोक अदालत में सात केसों को टेकन अप किया गया। इन सभी मामलों में फाइलों के अवलोकन और आरोपितों से बातचीत के उपरांत कोई भी केस निपटारे के योग्य नहीं पाया गया है। सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसमें योग्य केसों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.