Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ नारी शक्ति का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर के शिक्षक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति को सम्मानित करने के साथ उसे और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:14 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:14 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ नारी शक्ति का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ नारी शक्ति का सम्मान

जागरण संवाददाता, पानीपत : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर के शिक्षक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति को सम्मानित करने के साथ उसे और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

आइबी पीजी कालेज

आइबी पीजी कालेज में महिला प्रकोष्ठ एनएसएस व संस्कारशाला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने किया। प्राचार्य ने कहा कि नारी शक्ति की मूरत है। नारी वंदनीय है। उप-प्राचार्या डा. मधु शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी प्राचीन काल से ही उच्चादर्श एवं अस्तित्व में परिपूर्ण मानी जाती रही है। इसलिए उसका स्थान देवी तुल्य माना गया है। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी डा. किरण मदान, प्रो. अंजली गुप्ता, डा. जोगेश, डा. रंजू, प्रो. अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे।

एसडी कालेज में लाडली बेटी शिक्षा कोष की स्थापना

एसडी पीजी कालेज में एसडी एजुकेशन सोसाइटी के सचिव दिनेश गोयल और कालेज प्रधान पवन गोयल ने लाडली बेटी शिक्षा कोष की स्थापना की। प्रो. सविता सिंह पूर्व-निदेशक जेंडर स्टडीज इगनू नई दिल्ली और सामाजिक कार्यकर्ता रीता रंजन ने इसकी सराहना की। प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कोष की स्थापना के पहले दिन स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा 50 हजार रुपये की राशि सहयोग के लिए दी गई। राजकीय स्कूल काबड़ी-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काबडी में रोहतक में हुई 12वी हरियाणा राज्यस्तरीय थांग-ता चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता चांदनी को सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान की अध्यापिका अर्चना को एक दिन का प्रिसिपल बनाया गया। प्रिसिपल रणबीर सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर कार्य में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर कोच नरेंद्र कुमार, सुषमा, रवीन, निशा, रिकी, अनामिका, जयपाल, कर्म सिंह, संजीव, संदीप, अश्विनी, नरेश पीटीआइ मौजूद रहे। राजकीय कालेज पानीपत

राजकीय देशबंधु गुप्ता कालेज में ऑनलाइन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 95 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डा. संजू अबरोल व पदमा रानी रही। विद्यार्थी शालू, अंजली, राधा, प्रियंका, साक्षी, सिद्धांत ने कविता, वार्ता और पोस्टर के माध्यम से महिला के प्रति अपनी भावना प्रकट की। प्राचार्य डा. संजू अबरोल ने चेंज आफ चैलेंज को जीवन में लागू करने पर बल दिया। वहीं पदमा रानी ने कहा कि महिलाएं पढ़ने लिखने के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी हो। कार्यक्रम में डा. सुमिता सिंह, डा. श्रीराम शर्मा भी जुड़े। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल

स्कूल शिक्षकों ने प्रिसिपल विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डा. नीलम वत्स को बधाई दी। प्रिसिपल ने कहा कि पुरुष और नारी समाज के पूरक हैं। नारी आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने महिला को सशक्त बनने के लिए शिक्षा को बड़ी जरूरत बताया। कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता --

आर्य पीजी कालेज में महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिता हुई। कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिगला व प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिला आगे बढ़ कीर्तिमान स्थापित कर रही है। महिलाएं हर देश की रीढ़ होती है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर प्रो. विवेक गुप्ता, डा. मीनल तालस, डा. पूजा सिगला मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.