Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020: मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि से गूंजी धर्मनगरी, सीएम मनोहर लाल ने की महाआरती

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 के अवसर पर सीएम मनोहर लाल कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्‍होंने ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर महाआरती की। उनके साथ सांध्यकालीन महाआरती में खेल मंत्री संदीप सिंह विधायक थानेसर सुभाष सुधा और गीता मनीषी ज्ञानानन्द महाराज मौजूद रहे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 06:47 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 06:47 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020: मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि से गूंजी धर्मनगरी, सीएम मनोहर लाल ने की महाआरती
कुरुक्षेत्र में सांध्यकालीन महाआरती करते सीएम मनोहर लाल।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन।  अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर कोविड-19 की चुनौतियों के बीच गीता की गूंज धर्मनगरी से उठकर अमेरिका व कनाडा सहित 25 देशों तक पहुंची। इसमें करीब 19 लाख लोग ऑनलाइन जुड़े। पहली बार दीपोत्सव में करीब 2.25 लाख दीप जगाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। प्रशासन ने इसमें सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पूरा किया। 

loksabha election banner

महोत्सव-2020 की पूर्णाहुति शुक्रवार को दी गई। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में सांध्यकालीन महाआरती में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रहे। म्यांमार के एंबेसडर विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। विशेष अतिथि खेल मंत्री संदीप सिंह रहे। अध्यक्षता गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने की। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आरती स्थल पर सुंदर शैड बनवाने की घोषणा की और कोविड की चुनौतियों के बीच सफल आयोजन पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, नोडल अधिकारी जी अनुपमा व प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर 18 दिन अर्जुन को निमित कर गीता का संदेश दिया था। गीता में संदेश किसी एक व्यक्ति या वर्ग के लिए नहीं बल्कि पूरी धरा के लिए दिए हैं। आज देश व विदेश में गीता को अपनाया जा रहा है।

 Geeta jayanti

मुख्यमंत्री ने कहा कि केडीबी की व्यवस्थाओं को और आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से बजट बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही 48 कोस के 134 तीर्थों के विकास के लिए भी कार्य किए जाएंगे। महोत्सव के 15 दिन के पखवाड़े को मनाने के लिए आने वाले समय में ओर अच्छे इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सन्निहित सरोवर पर महर्षि दधीचि का स्टेच्चु स्थापित करने की घोषणा की। 

विदेशों से जुड़े लोग 

राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा व डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि गीता महोत्सव में अमेरिका से 5.18 लाख लोग ऑनलाइन जुड़े। इसके साथ कनाडा के 62,673 लोगों भारत सहित 25 देशों से करीब 10 लाख लोग जुड़े। इसके लिए हाउस टीमों का गठन किया गया। अंडर ट्रेनिगं आइएएस अधिकारी वैशाली सिंह और सीएमजीजीए आशिमा टक्कर ने हाउस की टीमों की अगुवाई की।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.