Move to Jagran APP

अंबाला निगम के 20 वार्डो में रोचक मुकाबला, पहली बार महिला दावेदार

अंबाला नगर निगम के चुनाव का बिगुल बज चुका है। 27 दिसंबर को मतदान की घोषणा कर दी गई है। वहीं मतगणना 30 दिसंबर को होगी। अंबाला में पहली बार ऐसा होगा जब महिला मेयर के लिए दावेदार होंगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 01:54 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 01:54 PM (IST)
अंबाला निगम के 20 वार्डो में रोचक मुकाबला, पहली बार महिला दावेदार
अंबाला निगम के 20 वार्डो में रोचक मुकाबला होगा।

पानीपत/अंबाला, [दीपक बहल]। नगर निगम अंबाला शहर के चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बार शहर नगर निगम के चुनाव काफी रोचक होंगे। पहली बार ऐसा होगा कि महिला मेयर पद के लिए दावेदार होंगी। ऐसे में कई राजनीतिक दल चुनावी मैदान में होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह निकाय चुनावों में अपनी भूमिका अदा करने वाले नए चेहरे होंगे।

loksabha election banner

कांग्रेस से अलग होने के बाद दोनों ही नेताओं ने अपनी अलग-अलग पार्टियों का गठन कर लिया था। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी से ही जुड़े रहे रमेश मल ने नगर निगम का पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। अब वह भी कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

20 में से 13 वार्ड सामान्य

शहर की बात करें, तो 20 वार्डो में से 13 वार्ड सामान्य हैं। इन में वार्ड 1, 2, 11, 14, 7 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि इन में से वार्ड 11 व 14 महिला एससी के लिए रखे गए हैं। इसी प्रकार वार्ड 4 और 18 बीसी वर्ग के लिए होंगे। खास बात यह रहेगी कि मेयर पद भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

अंबाला शहर और छावनी नगर परिषद को मिलाकर नगर निगम बनाया गया था। अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने निगम को भंग करने की सिफारिश की थी, जबकि शहर के विधायक असीम गोयल निगम बरकार रहने के पक्ष में थे। सरकार ने दोनों ही नेताओं को खुश कर शहर में नगर निगम बरकरार रखा। उस समय भी नगर निगम में 20 वार्ड थे और अब अंबाला शहर में 12 गांवों को शामिल कर वार्ड संख्या 20 ही तय की है।

इस तरह से रोचक होगा चुनाव

कांग्रेस से अलग हुए चौधरी निर्मल सिंह बीस के बीस वार्ड में अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न् पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। वहीं कांग्रेस से ही अलग होकर पार्टी बनाने वाले विनोद शर्मा भी हर वार्ड में ताल ठोक सकते हैं। निर्मल सिंह की पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए अमीशा चावला का नाम सामने आ रहा है, जबकि विनोद शर्मा की धर्मपत्नी शक्तिरानी शर्मा मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए भाजपा से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की फेहरिस्त लंबी है। अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। चुनाव लड़ने वालों में शैलजा सचदेवा, नम्रता गौड़, अर्चना छिब्बर आदि शामिल हैं। आप व अकाली दल भी मेयर पद के लिए उम्मीदवार उतार सकती है।

कटारिया, विज व असीम के आशीर्वाद से मेयर प्रत्याशी

भाजपा-जजपा गठबंधन निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे। अंबाला शहर से कमल के फूल पर चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की सूची लंबी है। केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, गृह मंत्री अनिल विज औरविधायक असीम गोयल से प्राप्त आशीर्वाद ही मेयर पद की प्रत्याशी को मैदान में उतारेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.