Move to Jagran APP

जीएसटी-बिगड़ी कानून व्यवस्था पर इनेलो का 8 को हरियाणा बंद : अशोक अरोड़ा

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा ने सोमवार को होटल डेज में पार्टी कार्यकर्ताओं, उद्यमियों और व्यापारियों से 8 सितंबर को हरियाणा बंद के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इनेलो राज में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने व्यापार-उद्योगों को कई प्रकार से राहत दी थी, टैक्स भी खत्म कर दिए थे। इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा ने संयुक्त व्यापार मंडल, पानीपत से जुड़े व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीएसटी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट से भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा सरकार भयमुक्त शासन देने में विफल साबित हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 09:38 PM (IST)
जीएसटी-बिगड़ी कानून व्यवस्था पर इनेलो का 8 को हरियाणा बंद : अशोक अरोड़ा
जीएसटी-बिगड़ी कानून व्यवस्था पर इनेलो का 8 को हरियाणा बंद : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, पानीपत : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा ने सोमवार को होटल डेज में पार्टी कार्यकर्ताओं, उद्यमियों और व्यापारियों से 8 सितंबर को हरियाणा बंद के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि इनेलो राज में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने व्यापार-उद्योगों को कई प्रकार से राहत दी थी, टैक्स भी खत्म कर दिए थे।

loksabha election banner

इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा ने संयुक्त व्यापार मंडल, पानीपत से जुड़े व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीएसटी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट से भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा सरकार भयमुक्त शासन देने में विफल साबित हुई है।

इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने कहा कि इनेलो की सरकार के कार्यकाल में एसटी 14, एएसटी 15 ए, बी, सी और डी फार्म समाप्त कर राहत देने का काम किया था। प्रदेश से इंस्पेक्टर राज को खत्म कर दिया था।

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश काला, पूर्व स्पीकर सतबीर ¨सह कादियान, सुरेश मित्तल, निशान मलिक, कुलदीप राठी, राजेन्द्र गुप्ता, रमेश बंसल, पुष्पेन्द्र शर्मा, सुरेश सैनी, टोनी जैन, प्रवीण तोमर, राकेश खन्ना, सुभाष ¨सगला, सुरेश गर्ग और शेरू मोंगिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.