Move to Jagran APP

बहुओं ने सास को पीटा, केस दर्ज

संवाद सूत्र, बापौली (पानीपत) : हर महीने खर्चा लेकर ससुराल से अलग रह रहीं दो बहुएं बुधवार क

By Edited By: Published: Thu, 08 Sep 2016 02:39 AM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 02:39 AM (IST)
बहुओं ने सास को पीटा, केस दर्ज

संवाद सूत्र, बापौली (पानीपत) :

loksabha election banner

हर महीने खर्चा लेकर ससुराल से अलग रह रहीं दो बहुएं बुधवार को ससुराल में ही रहने पहुंच गई। सास और ससुर ने जब कहा कि कोर्ट के आदेश पर खर्चा दिया जा रहा है, अलग हो गई हों तो यहां क्यों आई। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सास ने आरोप लगाया कि बहुओं ने उसकी पिटाई की। बेटों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सास के बयान पर दोनों बहुओं पर केस दर्ज कर लिया है।

बापौली गांव निवासी शीला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसने अपने दो बेटों की शादी पानीपत के सनौली रोड स्थित कैप्टन मार्केट में की थी। शादी के थोड़े समय बाद मनमुटाव के चलते उसकी बहुओं ने कोर्ट में उनके खिलाफ केस डाल दिया। अदालत ने उन्हें हर माह खर्च वहन करने को कहा गया तो वे प्रति माह उन्हें खर्चा दे रहे हैं।

महिला ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार खर्चा देने के बाद भी बुधवार को उसकी दोनों बहू उनके घर पहुंचीं और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसको घर से बाहर निकाल दिया। उसने पानीपत से अपने बेटों को बुलाया और बेटों ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बहूं बोलीं- घर नहीं था, इसलिए रहने आई : उधर, बहुओं का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कोर्ट ने ससुराल पक्ष के लोगों को उन्हें प्रति माह खर्चा देने का आदेश दे रखा है। खर्चा तो प्रतिमाह मिल रहा है लेकिन उनके पास रहने के लिए घर नहीं है, इसलिए वे अपने बच्चों सहित घर पर पहुंच गई।

उन्होंने अपनी सास के साथ मारपीट नहीं की गई, बल्कि उसकी सास व ससुर ही उन्हें घर से बाहर निकाल रहे थे।

2012 में हुई थी शादी : दोनों सगी बहनों की एक ही घर में 2012 में शादी हुई थी। एक बहन के दो बच्चे व एक के पास एक बच्चा है। विवाद के बाद दोनों अपने मायके में रह रही थीं।

जांच कर रहे हैं : इस संदर्भ में थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि शीला की शिकायत पर आरोपी बहुओं ममता व मतलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.