घर में घुस मारपीट कर तोड़ा दांत, दंपती सहित चार पर केस
डिडवाड़ी वासी एक महिला ने गांव के ही दंपती सहित चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल घर में घुसकर मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया। बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मामला चार दिन पहले का है।
जागरण संवाददाता, समालखा : डिडवाड़ी वासी एक महिला ने गांव के ही दंपती सहित चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने न केवल घर में घुसकर मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया। बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मामला चार दिन पहले का है।
पीड़िता सरोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अठारह अप्रैल को सुबह छह बजे के करीब वो अपने घर पर खाना बना रही थी। तभी गांव का ही धर्मपाल, उसकी पत्नी कमलेश राजपाल व उसकी पत्नी सरला उनके घर में घुस आई और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने टोका तो चारों ने मिलकर उसे डंडों आदि से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसका कहना है कि मारपीट में उसका दांत भी टूट गया। हमलावरों से उसे जान माल का खतरा है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।