घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुराचार, तीन युवकों पर केस
जेएनएल, पानीपत : जींद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कालोनी में तीन युवकों ने घर में घुसकर
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 04:39 PM (IST)
जेएनएल, पानीपत : जींद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कालोनी में तीन युवकों ने घर में घुसकर एक महिला दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसको धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान शिवपुरी कालोनी निवासी अरमान उर्फ हरप्रीत, विशाल और विजय उसके घर में घुस गए। तीनों ने उससे दुराचार किया। आरोपित जाते समय किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। बाद में उसने घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया। पुलिस ने महिला का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें