नौ दिन से लापता चार बहनों का इकलौते भाई की आई मौत की सूचना, मचा कोहराम
कुरुक्षेत्र के लाडवा में एक बच्चे की मौत हो गई। वह नौ से लापता था। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पानीपत /कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के ढेहा कॉलोनी के एक परिवार में कोहरा मच गया। नौ दिन से चार बहनों का इकलौता 10 वर्षीय भाई लापता था। सुबह परिवार वालों को सूचना मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। ये सुनते ही सभी के होश उड़ गए और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
लाडवा की ढेहा कॉलोनी के 10 वर्षीय असलम का संदिग्ध परिस्थितियों में शव एक गड्ढे में मिला है। शव को देखते हुए लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी गई। सभी उस तरफ दौड़ पड़े। शव को देखकर उन्होंने असलम की शिनाख्त की।
बेटा मानसिक रूप से अशक्त था
पिता इज्जत ने बताया कि वह ढोलकी बजाने का काम करता है। उसके पास एक बेटा और चार बेटी हैं। बेटा मानसिक रूप से अशक्त था। वह नौ दिन पहले घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
उतराने लगा शव
मंगलवार को शव उतराने लगा। आसपास के लोगों ने एक शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। लाडवा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके स्वजनों को बुलाया और शव की शिनाख्त कराई। शव को फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल कु़रुक्षेत्र में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मौत कैसे हुई पता नहीं
स्वजनों को अभी यकीन नहीं आ रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। उनका कहना है कि पता नहीं उसकी हत्या की गई या फिर खुद से वह गिर गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनकी तो किसी से रंजिश भी नहीं है।