इनेलो के सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी : अभय
इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला होंगे और केंद्र में कुमारी मायावती के हाथ मजबूत किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में आ चुकी है। जनता पर किसी लोक लुभावनी योजना का असर पड़ने वाला नहीं है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, पानीपत :
इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला होंगे और केंद्र में कुमारी मायावती के हाथ मजबूत किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में आ चुकी है। जनता पर किसी लोक लुभावनी योजना का असर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने प्रदेश में हालात बद से बदतर कर दिए हैं। चौटाला गांव डल्ला माजरा में इनेलो बसपा की जनसभा में बोल रहे थे।
चौटाला ने कहा कि प्रदेश में चुनाव कभी भी हों कार्यकर्ता खुद को तैयार रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र में बसपा को मजबूत करने के लिए जी जान एक करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब चार साल बाद जनता को बहकाने का काम करेगी। मगर जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल डीजल के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। तेल के दाम बढ़ने से अन्य वस्तुओं के भी दामों में उछाल आया है। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के लूट खसूट के मामले चार साल बाद भी उजागर हो रहे हैं। कांग्रेस ने प्रदेश व देश को दोनों हाथों से लूटा। चौटाला ने आठ सितंबर के बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने पर बुढ़ापा पेंशन ढाई हजार की जाएगी। बीपीएल परिवार की बेटी के विवाह पर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।