उद्योगपति अनिल उप्पल को मिला इंडिया 5000 बेस्ट एमएसएमई अवार्ड
उद्योगपति अनिल उप्पल को मिला इंडिया 5000 बेस्ट एमएसएमई अवार्ड।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : औद्योगिक क्षेत्र मानकपुर में मैसर्स रेलेडस सिस्टम्स के नाम से औद्योगिक इकाई चला रहे उद्योगपति अनिल उप्पल को इंडिया 5000 बेस्ट एमएसएमई अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनिल उप्पल ने बताया कि यह अवार्ड पूरे भारत का सर्वेक्षण कर एक व्यापक रिपोर्ट के आधार पर दिया जाता है। इसे बेच मार्ग ट्रस्ट एवं टी क्यूवी संस्थाओं द्वारा प्रदान किया जाता है। इसमें उत्पाद की गुणवत्ता, उद्योग की कार्यप्रणाली, बें¨कग, अनुशासन व कार्य क्षमता के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं।
अनिल उप्पल ने एक छोटे से स्तर से इस उद्योग को शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 1985 में किराए का भवन लेकर उन्होंने एल्यूमिनियम लैडरज बनाने का काम शुरू किया था, जिसे बाद में बढ़ा लिया। इन दिनों मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र व चनेटी में 2 इकाइयां चल रही हैं। उनके द्वारा तैयार उत्पाद भारत के हर राज्य में सरकारी एवं प्राइवेट स्तर पर उपयोग किए जा रहे हैं। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल करने वाली भारतवर्ष की एकमात्र एमएसएमई इकाई है। उनका कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जो आर्डर लेकर सफलतापूर्ण पूरे किए हैं, उनके औद्योगिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि आज भारत में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। केवल आत्मविश्वास व अनुशासन की आवश्यकता है। भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट के संदेश का अनुसरण करने से भारत विश्व में ऊंचाइयों को छू सकता है।