Move to Jagran APP

नदियों के लिए जन जागरण अभियान चलाएगा इंडियन ऑयल

पानीपत रिफाइनरी ने नदियों के जल संरक्षण के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 06:20 AM (IST)
नदियों के लिए जन जागरण अभियान चलाएगा इंडियन ऑयल
नदियों के लिए जन जागरण अभियान चलाएगा इंडियन ऑयल

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

इंडियन ऑयल ने नदियों के संरक्षण और कायाकल्प के लिए जन जागरण अभियान चलाने का फैसला लिया है। पानीपत रिफाइनरी के महाप्रबंधक (सीसी, सीएसआर) एसके त्रिपाठी ने यमुना - घग्घर जागरूकता कार्यक्रम के तहत इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के अधिकारियों और कर्मचारियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रेरणा से रिफाइनरी के सीआइएसएफ कांप्लेक्स में बृहस्पतिवार को इस संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

त्रिपाठी ने कहा कि नदियों का संरक्षण और स्वच्छता का संदेश फैलाने के नेक कार्य में आइओसीएल की सक्रिय भागीदारी रहेगी। हर एक काम देश के नाम होना चाहिए। वरिष्ठ प्रबंधक राकेश रोशन ने कहा कि नदियां प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। घग्घर और यमुना नदियां हरियाणा की जीवनदायिनी रही है। इन नदियों से प्रदेश के बड़े भू-भाग में सिचाई होती है। नदियों में किसी तरह की गंदगी नहीं डाली जानी चाहिए। इन्हें धोबी घाट भी नहीं बनाया जाना चाहिए।नदियां मां के समान पूज्यनीय है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी के आसपास ददलाना, सिठाना आदि गांवों में पूरे महीने जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और नाटक का मंचन भी होगा। कमांडेंट वीएम जोशी की पत्नी पूजा जोशी के साथ सीआइएसएफ कांप्लेक्स की 50 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.