Move to Jagran APP

Independence Day 2022: राज्‍य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने ली परेड की सलामी, देश के बलदानियों को किया नमन

Indian Independence Day Celebration अनाजमंडी यमुनानगर में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्तिकेय शर्मा ने परेड की सलामी ली। उन्‍होंने कहा कि देश के बलिदानियों को नमन करता हूं। कहा सरकार ने खिलाडि़यों को हर सुविधा दी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 11:32 AM (IST)
Independence Day 2022: राज्‍य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने ली परेड की सलामी, देश के बलदानियों को किया नमन
यमुनानगर अनाज मंडी में राज्‍यसभा सदस्‍य कार्तिकेय शर्मा। जागरण

जागरण संवाददाता यमुनानगर। अनाजमंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ध्वजारोहण करने पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 8.58 पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात उन्होंने जीप में सवार होकर परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के सभी नागरिकों को इस गौरवपूर्ण दिवस की बधाई देता हूं। देश के बलिदान देने वाले बलिदानियों को नमन करता हूं।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा, उनके बलिदान की वजह से ही हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हम सभी उनके सारी उम्र ऋणी रहेंगे। हरियाणा की मिट्टी से भी अनेकों वीरों ने बलिदान दिया। उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदान का भी जिक्र किया। शर्मा ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। आज पूरा देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश के हर नागरिक को सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति के लिए समान रूप से काम किया है। मौजूदा सरकार में देश व प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है। खेलो में हरियाणा के खिलाड़ी झंडे गाड़ रहे हैं।

इसका कारण है कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को हर सुविधा दी जा रही है। मेडल जीतने पर करोड़ों रुपए से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति देकर समा बांधा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.