Move to Jagran APP

बढ़ता क्राइम बदलते एसपी, 23 महीने में मनीषा चौधरी Panipat की पांचवीं कप्तान

पानीपत में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है और लगातार एसपी भी बदलते जा रहे हैं। 23 महीने में अब तक पांचवीं कप्‍तान पानीपत को मिले।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 12:17 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 12:18 PM (IST)
बढ़ता क्राइम बदलते एसपी, 23 महीने में मनीषा चौधरी Panipat की पांचवीं कप्तान
बढ़ता क्राइम बदलते एसपी, 23 महीने में मनीषा चौधरी Panipat की पांचवीं कप्तान

पानीपत, जेएनएन। पानीपत की पुलिस को नई कप्तान मिली हैं। ये हैं मनीषा चौधरी। दिलचस्प ये है कि वह 23 महीनों में पांचवीं एसपी हैं। यानी एक एसपी को औसतन केवल छह महीने ही पानीपत में काम करने का मौका मिला। जिस तेजी से एसपी बदले गए हैं, उतनी ही तेजी से जिले में क्राइम का ग्राफ भी बढ़ा है। यह ज्यादा चिंताजनक है। मनीषा से पहले आखिरी चार एसपी थे- संगीता कालिया, राहुल शर्मा, मनबीर सिंह और सुमित कुमार। जानिये, आंकड़ों की जुबानी, अपराध की कहानी..क्या रोक लगा पाएंगी एसपी। 

loksabha election banner

SP sangeeta

1- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की संगीता कालिया से तल्खी थी। इसी कारण से कालिया की जगह एसपी राहुल शर्मा को लगाया गया।

 SP Rahul

2- राहुल शर्मा ने आते ही सख्ती दिखाई तो कई अपराधी भागे। शर्मा का भी तबादला हो गया।

SP Manbeer

3-राहुल की जगह मनबीर सिंह लगाए गए। एसपी अपराध पर रोक नहीं लगा पाए।

SP Sumit

4- सुमित को पानीपत की कमान दी गई। अपराधियों पर शिकंजा कसा गया। इसी वजह से संभवतया वे 15 महीने टिके।

  • हत्या की वारदातों ने दहलाया
  • 1 जनवरी को करनाल के पुंडरी गांव के किसान हरिराम की हत्या कर शव को पलहेड़ी के भट्ठा की खदान में डाल दिया।
  • 17 जनवरी को अजरुन नगर के फाइनेंसर नितिन की घर के पास गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
  • 31 जनवरी को सामान्य अस्पताल के पीछे करनाल के बल्ला के महेश ने बिरचपुर के सुशील की गोली मारकर हत्या कर दी। खुद भी आत्महत्या कर ली।
  • 8 फरवरी को उद्यमी शास्त्री कॉलोनी के सलीम के इकलौते बेटे शादाब का दो किरायेदारों ने अपहरण कर महराणा के पास फैक्ट्री में हत्या कर दी।
  • 15 फरवरी की रात को भोला चौक के पास युवक की हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया।
  • लूट की वारदात
  • 31 जनवरी 2019 को रिफाइनरी के प्रवीन की कार लूटी।
  • 14 फरवरी 2019 को दिल्ली के ज्वैलर्स से आठ बदमाश ने 60 लाख रुपये लूटे।
  • 11 अगस्त को पंजाब एंड सिंध बैंक से 2.15 करोड़ के गहने लूटे।

70 फीसद लोगों का कहना है कि पुलिस को अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए

85 फीसद लोगों ने कहा- गश्त नहीं दिखाई देती। पहरेदारी बढ़ने से ही अपराधियों पर आधी लगाम लग जाती है

  • वर्ष 2019 में हर रोज एक चोरी
  • 56 हत्‍याएं
  • 35 हत्‍या के प्रयास हुए
  • 164 झपटमारी
  • 93 दुष्‍कर्म 
  • झपटमारों से महिलाएं खौफजदा

  • 24 अगस्त को सेक्टर-12 में निर्मला की सेक्टर-12 स्थित शिव मंदिर में दो तोले की चेन तोड़ ली।
  • 26 अगस्त की सुबह उद्यमी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की विद्या प्रकाश की वार्ड-11 में चेन झपट ली।
  • 31 अगस्त को सेक्टर 12 के अमित गोयल की घर के बाहर से चेन तोड़ ली।
  • 11 सितंबर को शिवाजी स्टेडियम के पास सोने की चेन झपट ली।

नई कप्तान की खासियत

नई एसपी मनीषा चौधरी आइटी विशेषज्ञ हैं। महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं, आत्मरक्षा के ट्रेनिंग कैंप लगा सकती हैं

  • ये भी जरूरी
  • 150 जवान ट्रैफिक पुलिस में
  • 600 जवानों की है जरूरत
  • 3500 पुलिसकर्मी होने चाहिए पानीपत में
  • 1800 पुलिसकर्मी हैं इस समय पानीपत में

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.