पानीपत में प्लस डिस्ट्रीब्यूशन फर्मों पर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली से पहुंची टीम; दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच
आयकर विभाग की टीमों ने पानीपत में प्लस डिस्ट्रीब्यूशन फर्मों के चार ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की है। यह ...और पढ़ें
-1791844286090_m.webp)
दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की टीम। फोटो जागरण
HighLights
पानीपत में प्लस डिस्ट्रीब्यूशन फर्मों पर आयकर सर्वे।
दिल्ली की चार टीमों ने की कार्रवाई शुरू।
अस्पतालों को दवा आपूर्ति कारोबार की जांच।
जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के मॉडल टाउन स्थित दवा कंपनी के कार्यालय पर सोमवार सुबह आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब छह बजे दिल्ली की टीमों ने चार जगहों पर कार्रवाई की। संबंधित फर्मों का कारोबार अस्पतालों को दवा सप्लाई करने से जुड़ा बताया जा रहा है।
आयकर विभाग की टीमों ने कारोबार से संबंधित दस्तावेजों और अन्य रिकार्ड की जांच की। हालांकि, कार्रवाई के कारणों और जांच के दायरे को लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
प्लस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी फर्मों की जांच
सलारगंज गेट क्षेत्र में प्लस डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दवा कारोबार संचालित होने की जानकारी है। इन फर्मों का काम अस्पतालों तक दवाएं पहुंचाना बताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीमें कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकार्ड की जांच कर रही हैं।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विभाग की कार्रवाई किस विशेष जानकारी या आशंका के आधार पर शुरू की गई है। संबंधित फर्म का एक वेयरहाउस पानीपत में जीटी रोड पर हन्नू स्वीट्स के पीछे स्थित है, जबकि मुख्य कार्यालय गुरुग्राम में बताया जा रहा है। परिवार का निवास यमुना एन्क्लेव क्षेत्र में होने की जानकारी भी सामने आई है।
दवा दुकान पर छापा
इसके अलावा, पानीपत के सुखदेव नगर और करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज के पास दवा की दुकान का भी इस कारोबार से संबंध बताया जा रहा है।
निजी अस्पताल तक दवाओं की सप्लाई से जुड़े कारोबारी संपर्कों की भी चर्चा है। पानीपत के सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में भी सोमवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना है।
