Move to Jagran APP

भलाई देख खुश होते हैं रब : ओबरॉय

सरबत दा भला के देश में 90 केंद्र संचालित हैं 91वां पानीपत में शुरू किया गया है। हरविद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने का जिक्र भी इन्होंने ही किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 02:35 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:34 AM (IST)
भलाई देख खुश होते हैं रब : ओबरॉय
भलाई देख खुश होते हैं रब : ओबरॉय

जागरण संवाददाता, पानीपत: सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एसपी सिंह ओबरॉय ने कहा कि मानवता और भलाई के कार्य से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। सक्षम समाज अपनी हैसियत के मुताबिक जरूरतमंदों की मदद करें तो भुखमरी और गरीबी की दर कम होगी। समाज में समानता और भाईचारा बढ़ेगा। नर सेवा ही नारायण सेवा पर अमल करते हुए अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा धर्मार्थ कार्याें पर खर्च करता रहा हूं। ट्रस्ट की ओर से सिविल अस्पताल में भेंट की गई अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ करते हुए ओबरॉय ने ये बातें कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरबत दा भला के देश में 90 केंद्र संचालित हैं, 91वां पानीपत में शुरू किया गया है। हरविद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने का जिक्र भी इन्होंने ही किया था। सिख यूथ सेवा दल की भी विशेष भूमिका रही। शहर विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि सिविल अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन भेंट करना ट्रस्ट का सराहनीय कार्य है।

बता दें कि ट्रस्ट की ओर से विभिन्न अस्पतालों में 100 से अधिक डायलिसिस मशीनें भी डोनेट की जा चुकी हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी, जस्सा सिंह संधु, दलविद्र सिंह खालसा, राजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह और कुलदीप सिंह ग्रेवाल आदि मौजूद रहे। डॉक्टरों ने कराया इंतजार :

नई अल्ट्रासाउंड मशीन के शुभारंभ पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा और एमएस डॉ. आलोक जैन को भी आमंत्रित किया गया था। चुनाव आचार संहिता के चलते डॉक्टर कार्यक्रम में आने से बचते रहे। इसके चलते कार्यक्रम में करीब एक घंटे की देरी भी हुई। ये बने पानीपत केंद्र के प्रभारी

हरविद्र सिंह अध्यक्ष, सर्बजीत सिंह उपाध्यक्ष, राजिद्र सिंह महासचिव, जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष। कार्यकारिणी में पंद्रह सदस्यों को शामिल किया गया है। हरविद्र सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल प्रशासन से डायलिसिस मशीनें लगाने के लिए बात करेंगे। जगह मिली तो मशीनें लगवाई जाएंगी। मात्र 250-300 रुपये में डायलिसिस की सुविधा देंगे। पानीपत में जल्द ही फ्री सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण सेंटर खोला जाएगा। कुछ यूं भी चर्चा में रहे ओबरॉय

दुबई में हत्या जैसे जघन्य अपराधों में फांसी की सजा पाए 100 से अधिक नौजवानों को सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबरॉय ब्लड मनी चुकाकर बचा चुके हैं। दुबई में नौकरी करते समय मौत होने पर उनके शव को भारत में भिजवाते रहे हैं। अब तक 300 से अधिक मामलों में भारी रकम खर्च कर भारतीयों की मदद कर चुके हैं। सैंकड़ों विधवा, दिव्यांगों के खाते में ट्रस्ट की ओर से हर माह पेंशन पहुंचती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.