टीडीआइ सिटी में महिला के कुंडल लूटने का प्रयास
संवाद सहयोगी, काबड़ी टीडीआइ सिटी में शुक्रवार की शाम टहलने गई गांव काबड़ी निवासी महिला से बाइक सवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 03:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काबड़ी
टीडीआइ सिटी में शुक्रवार की शाम टहलने गई गांव काबड़ी निवासी महिला से बाइक सवार युवक ने कुंडल लूटने का प्रयास किया। राजकली शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे रोजाना की भांति टीडीआइ में टहलने के लिए घर से निकली थी। सड़क पर पहुंचने पर बाइक सवार युवक ने महिला से काबड़ी का रास्ता पूछा। महिला के बताने पर वह कुछ दूरी चला और लौट आया। युवक ने महिला के कानों से कुंडल लूटने का प्रयास किया। महिला ने युवक का जमकर विरोध किया तो वह फरार हो गया। हाथापाई में गिरे युवक का मोबाइल फोन महिला को मिल गया। मोबाइल गांव महमदपुर निवासी जसबीर का बताया गया है। राजकली के पुत्र सुशील ने मॉडल टाउन थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें