सीएम को आज भेंट करेंगे सिरोपा
पानीपत : रिफाइनरी विश्राम गृह में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सिरोपा भेंट किया जाएगा। गुरुद्व
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Dec 2017 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 30 Dec 2017 06:35 PM (IST)
पानीपत : रिफाइनरी विश्राम गृह में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सिरोपा भेंट किया जाएगा। गुरुद्वारा रामदास सिंह सभा के प्रधान सरदार मोहनजीत सिंह ने बताया कि दसवें गुरु गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाशोत्सव पर सरकार ने पहली बार पटना साहिब जाने के लिए साध संगत को नि:शुल्क रूप से ट्रेन में भेजने का ऐतिहासिक फैसला लिया। श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई। पानीपत से 136 श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर मत्था टेक कर लौटे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को साध संगत की तरफ से सुबह 8 बजे सिरोपा व कृपाण भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर सरदार लखविंद्र सिंह, दलविंद्र सिंह, गुरबख्श सिंह, अवतार सिंह व कुलवंत सिंह मौजूद रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें