अवैध खनन करने वाले जेसीबी मालिक पर मुकदमा
जांस पानीपत पुलिस ने खनन रक्षक विजय सिंह की शिकायत पर जेसीबी मालिक सुमेर सिंह के खिलाफ अ
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM (IST)
जांस, पानीपत : पुलिस ने खनन रक्षक विजय सिंह की शिकायत पर जेसीबी मालिक सुमेर सिंह के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज किया है। नायब तहसीलदार ने गुप्त सूचना के बाद बबैल गांव में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मौके पर जेसीबी पकड़ी थी। अधिकारी के मौके पर पहुंचते ही खनन कार्य में लगे लोग मौके से भाग गए थे। अधिकारी ने पटवारी से जमीन मालिकों के नामों का पता कराने के बाद खनन विभाग को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा था। किसानों ने बगैर परमिशन के अपनी खेतों से मिट्टी बेच रखी थी। दर्जनों एकड़ में खेतों से 12 से 13 फीट मिट्टी की खोदाई की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें