आइबी के बॉक्सरों ने जीते कांस्य पदक
आइबी पीजी कॉलेज के बॉक्सरों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर को हुई थी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कॉलेज के बॉक्सरों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर को हुई थी।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सोमवार को पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल खत्री ने 69 किग्रा. और बीए प्रथम वर्ष के छात्र नितीश ने 60 किग्रा. में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शिक्षा के साथ खेल सुविधा दी जा रही हैं। विद्यार्थी इन सुविधाओं को पाकर कॉलेज का नाम लगातार ऊंचा कर रहे हैं। इस मौके पर उप-प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा, शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार, प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. जोगेश व डॉ. गुरनाम मौजूद रहे।