Move to Jagran APP

पत्‍नी को नहर में दिया धक्‍का, बेटे ने यूं खोल दिया पिता का राज Panipat News

यमुनानगर में एक व्‍यक्ति ने दो शादियां कर लीं। पहली वाली ने जब इसका विरोध किया तो उसे नहर में धक्‍का दे दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 05:39 PM (IST)
पत्‍नी को नहर में दिया धक्‍का, बेटे ने यूं खोल दिया पिता का राज Panipat News
पत्‍नी को नहर में दिया धक्‍का, बेटे ने यूं खोल दिया पिता का राज Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। एक व्‍यक्ति ने पहले चोरी छिपे दूसरी शादी कर ली। जब पहली वाली से इस संबंध में विवाद रहने लगा तो उसे नहर में धक्‍का दे दिया। इस वारदात का पर्दाफाश किसी और ने नहीं बल्कि महिला के बेटे ने किया। पुलिस ने आरोपित पारस को गिरफ्तार कर लिया। उसने वारदात कुबूल ली है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

loksabha election banner

उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी राजेश ने बताया कि बहन गीता की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया के कमरौली नागरा निवासी पारस के साथ हुई थी। शादी के बाद से तीन बच्चे हुए। इस बीच वह पत्नी के साथ दुर्गा गार्डन में आकर रहने लगा और यही पर मकान बना लिया। पारस रेहड़ी लगाता था। इस बीच उसका किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। उसने गुपचुप तरीके से उस महिला से दूसरी शादी कर ली। बीच-बीच में वह घर पर आती रहती थी। इसका गीता ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस बीच दूसरी महिला भी गर्भवती हो गई और उसे भी बच्चा हुआ। बाद में वह पारस के साथ इसी मकान में रहने लगी। यहां पर गीता के साथ रोजाना मारपीट करते थे। उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगे। कई दिन पहले उनकी बहन लापता हो गई थी। उन्होंने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। आरोप था कि उनकी बहन की पारस ने हत्या कर दी है। एसपी ने मामले की जांच करने के आदेश दिए।

मकान को लेकर था विवाद

गीता के तीन बच्चे थे। जिस दूसरी महिला से आरोपित पारस ने शादी की, उसके भी दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पारस के दूसरी शादी करने पर गीता ने मकान अपने नाम करवा लिया था। इस मकान में कई कमरे बने हुए थे। इन कमरों को वह किराये पर देकर अपना गुजारा करती थी। पारस अपनी दूसरी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहने लगा। अब इस मकान को पारस हड़पना चाहता था।

24 जुलाई को हो गई थी लापता

पुलिस के मुताबिक, आरोपित पारस को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने वारदात कबूल ली। पारस अपनी पत्नी गीता को 24 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे लेकर गया था। यहां पर उसने बूड़िया नहर के पुराने पुल से धक्का दे दिया। वह उसे बातचीत करने के लिए बाहर लेकर गया था। जिस समय आरोपित अपनी पत्नी को लेकर गया। उसके बेटे ने देख लिया। रात को जब पारस अकेले ही वापस आया, तो इस बारे में बेटे ने अपने मामा राजेश को बता दिया। राजेश ने भी पारस से इस बारे में पूछा, तो पहले उसने कुछ नहीं बताया। फिर दोबारा राजेश ने पूछा, तो उसने नहर से धक्का देने की बात कही। इसलिए ही उन्होंने एसपी को आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। अर्जुननगर चौकी इंचार्ज अभय राम ने बताया कि आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसलिए केस में धारा 302 इजाद कर दी गई है। उसे फिलहाल तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.