Move to Jagran APP

लिव इन में गर्लफ्रेंड के साथ रहता पति, पत्‍नी को पता चला तो हुआ कुछ ऐसा Panipat News

पानीपत में पति ने महिला पार्टनर संग लिव इन में रहने के लिए पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 02:57 PM (IST)
लिव इन में गर्लफ्रेंड के साथ रहता पति, पत्‍नी को पता चला तो हुआ कुछ ऐसा Panipat News
लिव इन में गर्लफ्रेंड के साथ रहता पति, पत्‍नी को पता चला तो हुआ कुछ ऐसा Panipat News

पानीपत, जेएनएन। एक व्‍यक्ति शादी के बावजूद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। जब उसकी पत्‍नी को पता चला तो उसने उसे ही घर से निकाल दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने भी महिला का साथ देने की बजाए उसके साथ ही मारपीट की। पीडि़ता ने एसपी सुमित कुमार को शिकायत दी तो पति सहित ससुराल पक्ष के चार और आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में भिवानी के दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले ही उसका पति दिल्ली की पूनम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। उसने पति का विरोध किया तो आरोपित पति ने पूनम को उसकी आर्थिक जरूरतें पूरा करने का जरिया बताया। उसे छोडऩे की एवज में रुपयों की मांग की। वह आरोपित पक्ष की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उसके साथ कई बार मारपीट की गई। 

तंग करने पर भाई ले गया 
आरोप है कि उसकी गर्भावस्था के दौरान आरोपितों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर उसके साथ मारपीट की। पीडि़ता ससुराल में मानसिक रूप से तंग रहने लगी तो उसे उसका भाई उसे मायके ले आया। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आरोपित पति ने उसके ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.