पत्नी की नापाक हरकत पर पति का खतरनाक कदम, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
पत्नी को नाजायज संबंध बनाते देख पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और उसके आशिक पर केस दर्ज कर लिया है।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। पत्नी की हरकत से तंग आकर एक पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पत्नी को आशिक के साथ नाजायज संबंध बनाते देख लिया था। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। तंग आकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाते ही मृतक के पंजाब से परिजन अंबाला पहुंचे। उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
महेशनगर थाने में मृतक कुलबीर की पत्नी गुरविंद्र कौर और उसके आशिक नवीन उर्फ गामा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता रविंद्र कौर निवासी मलेर कोटला पंजाब ने बताया कि उसके परिजनों का कई साल पहले देहांत हो चुका है। वह कुल चार भाई-बहनें है जिनमें से उसका छोटा भाई कुलबीर पिछले लंबे समय से अंबाला छावनी में ही रहता था। उसकी शादी वर्ष 2002 में यमुनानगर के जगाधरी निवासी गुरविंद्र कौर के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
एक युवक के साथ पत्नी को देखा
कुछ महीने पहले कुलबीर ने अपने पत्नी को एक युवक के साथ देख लिया। उसने युवक से मिलने के लिए मना किया। कुछ दिन पूर्व उसने अपनी पत्नी को उस युवक के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया। रात को उसने अपनी पत्नी व उसके आशिक से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी।