Move to Jagran APP

पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, बीच बचाव करने आई साली को भी पीटा

कुरुक्षेत्र में पति ने पत्‍नी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई साली से भी मारपीट की। मामला पति और पत्‍नी के बीच चले आ रहे विवाद की वजह से हुआ। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 04:32 PM (IST)
पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, बीच बचाव करने आई साली को भी पीटा
पति ने पत्‍नी पर चाकू से हमला किया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने पत्‍नी पर चाकू से हमला कर दिया। मामला पुलिस थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत कीर्तिनगर का है। इसी बीच बहन को बचाने के लिए आई साली के साथ भी मारपीट की। चाकू लगने से पत्नी घायल हो गई। साली ने शोर मचा दिया। शोर मचने पर पति मौके से फरार हो गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस थाना कृष्णा गेट ने घायल पत्नी की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कई दिनों से कर रहा था परेशान

पुलिस को दी शिकायत में जिला करनाल के गांव बोड़श्याम की रीना ने बताया कि उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा है। वह उसको पिछले दिनों से परेशान कर रहा था। वह कीर्तिनगर में अपने बच्चों सहित किराये के मकान में अपनी पति से अलग रहती है। उसकी बहन गांधीनगर निवासी मीना भी मंगलवार को उसके पास आई हुई थी। मंगलवार को करीब 12 बजे उसका पति संदीप उसके घर पर आया और गाली गलौच करने लगा। उसने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकाला और उस पर वार दिया।

चाकू उसके हाथ और पेट में लगा। जब उसकी बहन मीना उसे बचाने के आई तो उसके पति ने मीना के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शोर होने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। उसके बाद उसकी बहन मीना और उसके पति ने उसे इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने पति से अलग होने के लिए पहले ही अर्जी लगा रखी है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर घायल रीना के ब्यान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.