Move to Jagran APP

पत्नी रूठकर पहुंची स्टेशन, पति मनाने पहुंचा, फ‍िर हुआ कुछ ऐसा दोनों ट्रेन के आगे कूदे Panipat News

यमुनानगर में पति और पत्नी ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:17 PM (IST)
पत्नी रूठकर पहुंची स्टेशन, पति मनाने पहुंचा, फ‍िर हुआ कुछ ऐसा दोनों ट्रेन के आगे कूदे Panipat News
पत्नी रूठकर पहुंची स्टेशन, पति मनाने पहुंचा, फ‍िर हुआ कुछ ऐसा दोनों ट्रेन के आगे कूदे Panipat News

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। रूठकर घर से रेलवे स्टेशन गई पत्नी को पति मनाने पहुंचा। यहां दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। जब विवाद नहीं सुलझा तो दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर मौजूद लोग जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। 

loksabha election banner

दरअसल प्रेमनगर निवासी 37 वर्षीय नीरज का आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय निशा से 14 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। नीरज पेशे से फोटोग्राफर था। शादी के करीब पांच महीने बाद ही दोनों परिवार से अलग यमुना विहार में किराए के मकान में रहने लगे। उनके आठ और 14 साल के दो बेटे हैं।

 Yamunanagar

फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस की चपेट में आए दोनों

नीरज और निशा दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के आगे दोनों कूद गए। दोनों की मौत हो गई। जीआरपी धर्मपाल ने बताया कि उनके पास से एक बैग मिला। इसमें महिला के कपड़े थे। 

दोनों में हुआ था विवाद

जीआरपी के धर्मपाल ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। तभी एक बैग मिला है, जिसमें महिला के कपड़े थे। आशंका है कि दोनों के बीच विवाद होने पर महिला जाने के लिए स्टेशन आई होगी। पति नीरज उसे मनाने पहुंचा। लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ तो दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। बैग से महिला का पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो पाई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.