Move to Jagran APP

शिकार करते शिकारी को पकड़ा, निकला कोरोना पॉजिटिव, वन्य प्राणी विभाग के कर्मी आइसोलेट

यमुनानगर में शिकार करते समय शिकारी को पकड़ा गया। जब उसका कोरोना टेस्‍ट हुआ तो वह कोरोना संक्रमित निकला। अब वन्‍य विभाग के कर्मियों को होम आइसोलेट किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 07:15 AM (IST)
शिकार करते शिकारी को पकड़ा, निकला कोरोना पॉजिटिव, वन्य प्राणी विभाग के कर्मी आइसोलेट
शिकार करते शिकारी को पकड़ा, निकला कोरोना पॉजिटिव, वन्य प्राणी विभाग के कर्मी आइसोलेट

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। डेहा बस्ती का 45 वर्षीय व्यक्ति करनाल जेल में कोरोना संक्रमित मिला है। उसकी रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने डेहा बस्ती में स्‍क्रीनिंग शुरू कर दी। उसके संपर्क में आए सभी 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही वन्य प्राणी विभाग के आठ कर्मचारियों के भी सैंपल भेजे गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया गया है।

loksabha election banner

दरअसल, वन्य प्राणी विभाग की टीम ने चार दिन पहले बिलासपुर जंगल से वन्य प्राणियों का शिकार करने के आरोप में चार शिकारियों को पकड़ा था। इनके कब्जे से मरा हुआ नेवला व गो और छह जिंदा कछुए बरामद हुए थे। टीम ने चारों शिकारियों को हिरासत में लेकर पर्यावरण कोर्ट कुरूक्षेत्र में पेश किया। जहां से सभी आरोपितों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में करनाल भेज दिया गया। 

जेल में इन सभी आरोपितों की थर्मल स्‍क्रीनिंग कराई गई। जिसमें डेहा बस्ती के रहने वाले आरोपित में संदिग्ध लक्षण मिले। जिस पर उसका सैंपल जांच के लिए भिजवाया गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसका पता लगते ही स्वास्थ्य व वन्य प्राणी विभाग में हड़कंप मच गया। 

डेहा बस्ती में पहुंची टीम

डेहा बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और सभी लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी। जिस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हुआ। उसे मुलाना कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उसके परिवार में पत्नी, दो लड़के व दो लड़कियां है। एक लड़की की शादी हो चुकी है। फिलहाल वह भी मायके में आई हुई थी। इन सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। 

वन्य प्राणी विभाग की टीम के भी लिए सैंपल

शिकार के आरोप में डेहा बस्ती के व्यक्ति को वन्य प्राणी विभाग की टीम लेकर गई थी। इसमें वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर समेत आठ कर्मचारी हैं। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि व्यक्ति के संपर्क में आए उसके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही एहतियातन वन्य प्राणी विभाग के आठ कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए हैं। उन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 

किसी में नहीं मिले लक्षण 

एसएमओ बिलासपुर डा. समा परवीन ने बताया कि  विभाग के दिशा निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र की स्‍क्रीनिंग कर दी गई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर के बाहर पोस्टर चस्पा दिया गया है। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति में किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं मिले। उनकी टीम नजर रख रही है।

कोई खौफ नहीं है डेहा बस्ती के लोगों को 

कोरोना के बावजूद भी डेहा बस्ती के लोग अक्सर झुंड में ही घूमते रहते हैं। यहां पर कही भी शारीरिक दूरी की पालना होती नहीं दिख रही है। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही घूमते रहते हैं। प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.