विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में मानवता हुई शर्मसार! फ्लोरा चौक के पास मिला 7 महीने का भ्रूण, नोच रहे थे आवारा कुत्ते

Published: Mon, 16 Mar 2026 07:49 AM (IST)

पानीपत के सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक के पास सात माह का भ्रूण मिला, जिसे आवारा कुत्ते खा रहे थे। जनसेवा ...और पढ़ें

सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक के पास मिला सात महीने का भ्रूण। एआई जेनरेटेड तस्वीर। (सोर्स- जेमिनी)

सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक के पास मिला सात महीने का भ्रूण। एआई जेनरेटेड तस्वीर। (सोर्स- जेमिनी)

HighLights

  1. सात माह का भ्रूण फ्लोरा चौक, पानीपत में मिला

  2. जनसेवा दल ने आवारा कुत्तों से भ्रूण को बचाया

  3. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के सेक्टर-29 में फ्लोरा चौक के पास करीब सात माह का भ्रूण मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति इतनी भयावह थी कि आवारा कुत्ते भ्रूण को खा रहे थे।

सूचना मिलते ही जनसेवा दल की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को बचाया। जनसेवा दल के सदस्य चमनलाल गुलाटी ने बताया कि यह करीब सात महीने का भ्रूण है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले आए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने अज्ञात महिला व उसके स्वजन के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस फ्लोरा चौक और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस भ्रूण को कौन और किस समय फेंक कर गया।