Move to Jagran APP

गृह मंत्री विज को दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज, कहा- भाजपा से डर गए हैं

यमुनानगर में गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एसवाईएल विवाद का हल सुप्रीम कोर्ट ही निकालेगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 10:33 AM (IST)
गृह मंत्री विज को दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज, कहा- भाजपा से डर गए हैं
गृह मंत्री विज को दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज, कहा- भाजपा से डर गए हैं

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसवाईएल पर हम सुप्रीम कोर्ट में जीत चुके हैं। पंजाब सरकार से हमें पानी नहीं लेना है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं। अब दोबारा से कोर्ट ने एग्जीक्यूशन डाली हुई है। कोर्ट पर पूरा भरोसा है, वह इस विवाद का रास्ता निकालेंगे। हरियाणा के हक का पानी जरूर मिलेगा। वहीं उन्‍होंने कहा, अरविंद केजरीवाल भाजपा से डर गए हैं। गृह मंत्री सनातन धर्म मंदिर में स्वर्गीय कौशल की रस्म क्रिया में पहुंचे थे। 

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। महम विधायक बलराज कुंडू के मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ दस्तावेज उन्हें दिए गए हैं। उनकी जांच की जाएगी। यदि उनमें कुछ मिलेगा, तो निश्चित कार्रवाई होगी। नगर निगमों में कुछ भ्रष्टाचार के केस हैं। उनकी भी जांच करवाई जा रही है। 

केजरीवाल भाजपा से डर गए हैं

दिल्ली चुनाव पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा से डर गए हैं। यदि दिल्ली में काम हुआ है, तो उस आधार पर वोट मांगे, लेकिन वहां पर काम नहीं हुआ। इसलिए अब जनता के सामने जाने से डर रहे हैं। 

जनता ने सैलजा को बाहर का रहने दिया

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि उनके लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है, जो जनता ने उन्हें बाहर रहने दिया। अब तो कांग्रेसी टिप्पणी कर जनमत का अपमान कर रहे हैं।

पुलिस भी रही अलर्ट 

अनिल विज के यमुनानगर में आने को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही। चौक चौराहों पर ट्रैफिक की व्यवस्था दुरस्त की गई। इसके अलावा सिविल अस्पताल व नगर निगम में भी विशेष तौर पर साफ सफाई कराई गई थी। हालांकि मंत्री विज रस्म क्रिया के बाद चंडीगढ़ के लिए निकल गए। 

anil vij

बिना भेदभाव के प्रदेश के लोगों की समस्याओं का किया जा रहा है समाधान : विज

गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि समस्याओं और शिकायतों के समाधान में क्षेत्रवाद नहीं देखा जाता। बिना भेदभाव के प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। वे बुधवार को अपने निवास स्थान पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनने उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। बवानी खेड़ा से आए साहब सिंह ने शिकायत की कि पुलिस एक मामले में सुनवाई नहीं कर रही है, सम्बन्धित थाना प्रभारी काम करने की बजाए गुमराह कर रहा है। इस पर गृहमंत्री ने निजी सचिव को कहा कि उनका प्रार्थना पत्र डीजीपी मुख्यालय भेजा जाए और प्रार्थी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। जींद के गजराना से आये हरप्रीत की भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत थी। विज ने इस विषय को लेकर भी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। गुरूग्राम के सोहना से आये धीरेन्द्र ने भी पुलिस से सम्बन्धित अपनी शिकायत रखी। इस पर विज ने कहा कि आप अपनी शिकायत लिखित रूप में दें ताकि इस पर कार्रवाई करते हुए आपको सूचित किया जा सके। उन्होंने छावनी में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिये भी मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये तथा कहा कि विकास के जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाये और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना भी अति आवश्यक हैं। जो कार्य शुरू किये जाने हैं और उनकी स्वीकृति मिल चुकी है, विकास के उन कार्यों को निर्धारित मापदंड के तहत तेजी से शुरू करवाया जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.