Move to Jagran APP

Hockey टीम इंडिया के डिफेंडर ओलिंपियन सुरेंद्र आज बंधेंगे विवाह बंधन में, जानिए किसके साथ लेंगे फेरे

हाकी टीम इंडिया के खिलाड़ी ओलिंपियन सुरेंद्र पालड़ आज विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। ओलिंपिक में पदक जीतने के बाद मां ने बेटे के लिए शादी की तैयारी शुरू कर दी थी। सुरेंद्र की करनाल में शादी हो रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 04:54 PM (IST)
Hockey टीम इंडिया के डिफेंडर ओलिंपियन सुरेंद्र आज बंधेंगे विवाह बंधन में, जानिए किसके साथ लेंगे फेरे
कुरुक्षेत्र में शादी की रस्‍म निभाते ओलिंपियन सुरेंद्र।

कुरुक्षेत्र, [विनोद चौधरी]। टोक्यो ओलिंपिक में देश की झोली में कांस्य पदक डालने वाले हाकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ जल्द विवाह बंधन में बंधेगे। ओलिंपियन सुरेंद्र जिला करनाल के गांव प्रेम खेड़ा की गरिमा के साथ सात फेरे लेंगे। बुधवार की सायं सुरेंद्र बारात लेकर करनाल के गांव प्रेम खेड़ा पहुंचेंगे। सुरेंद्र के पदक लेकर आने से पहले ही उसकी मां नीलम देवी ने बेटे को बहू तलाशने की बात कही थी। मां ने वायदा निभाते हुए अपनी तलाश पूरी कर दी है। बुधवार को दिन में भात लेने व मंडा बंधाई रस्मों को पूरा किया गया। इसके बाद शाम को जिला करनाल के अपने गांव में घुड़ चड्ढी के बाद बारात निसिंग के लिए रवाना होगी।

loksabha election banner

टोक्यो ओलिंपिक में किया बेहतरीन प्रदर्शन

साल 2004 में हाकी स्टिक थाम कर मैदान पर उतरने वाले सुरेंद्र कुमार पालड़ ने टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सुरेंद्र ने हर मैच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के पसीने छुडा़ कर रखे। विरोधी खिलाड़ियों के सामने ढाल बन कर खड़े रहे सुरेंद्र ने कई मैचों में गेंद को गोल तक जाने से रोका। हमेशा फुल बैक में खेलने वाले सुरेंद्र की प्रतिभा को देखकर खेल प्रेमी ओलिंपिक की शुरुआत से ही हाकी में पदक लेकर आने की उम्मीद जता रहे थे। इससे पहले भी सुरेंद्र ने साल 2010 में अंडर 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सुरेंद्र के बेहतरीन खेल की बदौलत प्रदेश की टीम 50 साल का रिकार्ड तोड़ पहली बार नेशनल में पहुंची थी। उसी दिन से सुरेंद्र पालड़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद से लगातार सुरेंद्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले रहा है।

पिता ने किया था नए घर का वायदा और मां ने सुंदर बहू देख उसकी शादी करवाने का

सुरेंद्र के पिता मलखान सिंह ने ओलिंपिक खेलने गए बेटे से वायदा किया था कि जब वह देश के लिए पदक लेकर लौटेगा तो वह उसे नए घर का तोहफा देंगे। मलखान सिंह ने कहा कि बेटे ने देश की झोली में पदक डाला तो उन्होंने भी एक साल कई कई कारीगर लगाकर मकान का काम पूरा करवा दिया है। 

सुरेंद्र की शादी करनाल के गांव प्रेम खेड़ा निवासी जयपाल की बेटी गरिमा से हो रही है। आज रात को बारात करनाल के कस्बा निसिंग के मल्ली फार्म में पहुंचेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.