Move to Jagran APP

हॉकी में कुरुक्षेत्र ने दिल्ली को 17-0 से हराया

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई की राष्ट्रीय हॉकी प्रि

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 02:07 AM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 02:07 AM (IST)
हॉकी में कुरुक्षेत्र ने दिल्ली को 17-0 से हराया
हॉकी में कुरुक्षेत्र ने दिल्ली को 17-0 से हराया

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन कई एकतरफा मैच हुए। लड़कों के अंडर 17 वर्ग में सोम कांवेंट गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम ने दिल्ली सचदेवा पब्लिक स्कूल को 17-0 से पराजित किया। लड़कियों के वर्ग में डिवाइन चाइल्ड केयर मेहसाना (गुजरात) ने मेजबान आर्य ग‌र्ल्स को 3-1 से पराजित किया। तीसरे दिन मंगलवार को स्कूल के ग्राउंड में सुबह 8 बजे से मुकाबले करवाए जाएंगे।

loksabha election banner

प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़के व लड़कियों के वर्ग में सात मैच खेले गए। लड़कियों के पूल बी अंडर 17 वर्ग में खालसा एकेडमी मेहता अमृतसर ने करण पब्लिक स्कूल मेरठ को 1-0 से पराजित किया। अंडर 19 ग‌र्ल्स में तमिलनाडु के सच्चिदानंद ज्योति इंटरनेशनल स्कूल ने श्रीराम विद्या मंदिर हरिद्वार को 1-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से मधुमती ने गोल किया। लड़कों के वर्ग में डिवाइन चाइल्ड केयर मेहसाना ने बाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली को 8-2 से रौंदा। एक अन्य मैच में सोम कांवेंट गुरुकुल कुरुक्षेत्र व सैनिक स्कूल नालंदा के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित तक गोल नहीं कर सकी। मैच ड्रा हो गया। मैच मेजबान आर्य ग‌र्ल्स स्कूल व एमएएसडी स्कूल के ग्राउंड में खेला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.