एकता विहार कॉलोनी में हाई मास्ट लाइट दो महीने से बंद, पार्षद पर आरोप
वार्ड-13 की एकता विहार कॉलोनी में पार्षद और पूर्व पार्षद सुधा अग्रवाल पति रामरत्न अग्रवाल के बीच खींचतान से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : वार्ड-13 की एकता विहार कॉलोनी में पार्षद और पूर्व पार्षद सुधा अग्रवाल पति रामरत्न अग्रवाल के बीच खींचतान से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में अब एक और नया मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद एकता विहार कॉलोनी में उझा रोड पर खेड़े के पास लगी हाईमास्ट लाइट को ठीक नहीं होने दे रहे। इससे खेड़े और इसके आसपास अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय निवासी और ठेकेदार की एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें ठेकेदार पार्षद के दबाव में हाई मास्ट लाइट चालू न करने की बात कह रहा है। पार्षद शिवकुमार शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। कॉलोनीवासी सिताब ¨सह, मेहर ¨सह सैनी, कैलाश चंद, ओमपाल, पप्पू और राजेश ने बताया कि एकता विहार कॉलोनी में नगर निगम ने दो-तीन साल पहले हाई मास्ट लाइट लगाई थी। यह गत दो महीने से बंद है। निगम अधिकारियों ने लाइट चालू नहीं कराई तो उन्होंने 27 नवंबर को सीएम ¨वडो पर शिकायत लगा दी। इसकी एक कॉपी नगर निगम कमिश्नर को भी भेजी। नगर निगम ठेकेदार ने 28 नवंबर को फोन कर लाइट करने आने का आश्वासन दिया। ठेकेदार के चार कर्मचारी रविवार को लाइट ठीक करने लगाए। उन्होंने इसको चालू करने का प्रयास किया। उन्होंने कुछ देर बाद लाइट ठीक करने में असमर्थता जताई। उसने ठेकेदार से फोन पर बात की तो उसने वार्ड पार्षद का नाम लेकर लाइट ठीक करने से इन्कार कर दिया। कॉलोनी के एक अन्य व्यक्ति का अपना पक्ष कॉलोनी के बिजेंद्र ¨सह ने बताया कि हाई मास्ट लाइट जलने से उसके घर में मच्छर आ जाते हैं। गत वर्ष उसके दो बच्चों को डेंगू हो गया था। वह इसको दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग कर चुका है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। पार्षद शिवकुमार शर्मा ने छोटी लाइट लगवाने का भरोसा दिया है। वर्जन : कॉलोनी के कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। हाई मास्ट लाइट ठीक न होने देने के आरोप निराधार हैं। वह खेड़े की चहारदीवारी कराकर छोटी लाइट लगवाने की योजना में है। कुछ लोगों को इसी वजह से परेशानी है। शिवकुमार शर्मा, पार्षद, वार्ड-13