अमरेश के साथ यूथ के हेल्पिग हाथ
हेल्पिंग यूथ की तरफ से हार्ट और किडनी की बीमारी से पीड़ित गंगापुरी रोड के अमरेश को 18 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई। इससे पहले संस्था सदस्य आशीष जैन 30 हजार रुपये की मदद कर चुके हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : हेल्पिंग यूथ की तरफ से हार्ट और किडनी की बीमारी से पीड़ित गंगापुरी रोड के अमरेश को 18 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई। इससे पहले संस्था सदस्य आशीष जैन 30 हजार रुपये की मदद कर चुके हैं। संस्था के आग्रह पर हैदराबादी अस्पताल बिल में रियायत दी है। हेल्पिंग यूथ ग्रुप क्रियेटर प्रवीण वर्मा और संस्था सदस्य सचिन कपूर ने बताया कि अमरेश तीन बहनों का इकलौता भाई है। मजदूरी करने वाला परिवार अमरेश के इलाज के लिए कर्ज के तले दब चुका है। जानकारी मिलने संस्था अमरेश की आर्थिक मदद के लिए आगे आई। जरूरतमंद की करते मदद
प्रवीण वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के सदस्यों द्वारा संबंधित व्यक्ति के असल में जरूरतमंद होने की पड़ताल की जाती है। बीमारी की फाइल देखने और डॉक्टर से बात करने के बाद ग्रुप में मदद की अपील करते हैं। रक्तदान और कंबल वितरण भी
सचिन कपूर ने बताया कि जरूरत पड़ने पर संस्था सदस्यों द्वारा रक्तदान किया जाता है। संस्थान अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर ब्लड और मेडिकल कैंप का आयोजन करती है। बेसहारा लोगों के लिए खाना, कपड़े एवं कंबल वितरण किया जाता है।