बारिश से गर्मी से राहत
पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद सोमवार को देर शाम हल्की बारिश हुई। इस वजह से मौसम सुहाना हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जागरण संवाददाता, पानीपत : पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद सोमवार को देर शाम हल्की बारिश हुई। इस वजह से मौसम सुहाना हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। धूल भरी आंधी भी चली। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था। दिन में मौसम साफ रहा। दोपहर में तपत रही। शाम को हल्की बारिश का आनन्द लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। बच्चों ने भी बारिश का आनन्द लिया।
बारिश से तापमान लुढ़का
देर शाम हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान लुढ़क गया। 41 डिग्री से घटकर तापमान 37 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिस कारण हीट स्ट्रॉक का खतरा बना हुआ था।
कृषि के लिए फायदेमंद
इन दिनों होने वाले बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। धान की बिजाई होने वाली है। सब्जी की फसलों के लिए बारिश लाभदायक है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील मान ने बताया कि बारिश होने से गर्मी से तो राहत मिली है साथ यह फसलों के लिए भी लाभदायक है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप