Haryana weather update: मार्च में गर्मी ने 76 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
पानीपत में सुबह से ही धूल भरी हवा चल रही है। इससे हवा में धूल कण बढ़े हैं। हालांकि तेज हवा के चलते गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है।
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा का मौसम अचानक बदला है। सुबह से ही धूल भरी हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक यही रहेगी स्थिति। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। सुबह हवा में ठंडक महसूस की गई। 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा चली।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और गर्मी का अहसास होगा। तीन अप्रैल से गर्मी और अधिक बढ़ना शुरु कर देगी। मार्च माह में गर्मी ने पिछले 76 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले 48 घंटे में ऐसा रहेगा तापमान
आने वाले 48 घंटे में तेज हवा चलना का अनुमान है। दिन का तापमान बढ़ेगा। वायु की गुणवत्ता में सुधार नहीं आएगा। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 180 रहा जो खराब स्थिति मेंं आता है। आने वाले समय में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार की संभावनाएं कम हैं। धूल भरी आंधी चलने से वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं होगा। इस बार गर्मी अधिक पड़ने की संभावना है।
सब्जियों की आवक प्रभावित
गर्मी अधिक होने के कारण सब्जियों की आवक भी कम हो रही है। जिससे भाव में उछल गए है। भिंडी का भाव 80 रुपये, खीरा 30-40, मटर 80 रुपये किलो। टमाटर 30 रुपये के किलो। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार हरी सब्जियों की आवक कम होने के कारण भाव और बढ़ेंगे। शिमला मिर्च 60-80 रुपये किलो रही। 20 प्रितशत से अधिक तेजी सब्जियों में दर्ज की जा चुकी है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें