Move to Jagran APP

हरियाणा के स्कूलों में बंद हुई हेल्थकेयर स्किल योजना, अब छात्रों को इन कोर्सों में लेना होगा दाखिला

हरियाणा के स्कूलों में बंद हुई हेल्थकेयर स्किल। अब अन्य कोर्सों में विद्यार्थियों के होंगे दाखिले। प्रदेश में 150 में से एनएसक्यूएफ के तहत 54 खुले थे हेल्थकेयर स्किल सेंटर। ऐसे में हेल्थकेयर स्किल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब इन कोर्सों में दाखिला लेना होगा।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 06 Mar 2022 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 06 Mar 2022 03:56 PM (IST)
हरियाणा के स्कूलों में बंद हुई हेल्थकेयर स्किल योजना, अब छात्रों को इन कोर्सों में लेना होगा दाखिला
हरियाणा के स्कूलों में बंद हुई हेल्थकेयर स्किल।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। शिक्षा निदेशालय ने नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रदेशभर के सभी 22 जिलों में आठ विभिन्न स्किल के 150 स्किलहब सेंटर खाेले गए थे। इनमें से सबसे अधिक 54 सेंटर हेल्थकेयर के खुले थे। लेकिन अब शिक्षा निदेशालय ने सभी 54 हेल्थकेयर सेंटरों को बंद कर दिया है। ऐसे में हेल्थकेयर स्किल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब स्कूल में चल रहे अन्य स्किल में दाखिला लेना होगा।

loksabha election banner

कम दाखिलों के होने से बंद हुई हेल्थकेयर स्किल

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए निदेशालय ने एनएसक्यूएफ के तहत प्रदेश में सबसे अधिक सेंटर हेल्थकेयर के खोले थे। लेकिन सभी सेंटरों में कम दाखिला होने के कारण ही हेल्थकेयर स्किल सेंटर बंद किए गए है।

स्किल अनुसार हब सेंटर और प्रतिशत अनुसार डाटा

स्किल                                         सेंटर

फीजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स         01

परिधान, मेडअप और होम फर्निशिंग    02

टूरिजम एंड होसपीटैलिटी                   06

एग्रीकल्चर                                       12

रिटेल                                              16

ब्यूटी एंड वेलनेस                               25

आटोमोबाइल                                    34

हेल्थ केयर                                        54

कुल                                                150

150 स्किल हब सेंटर खुले है

कुरुक्षेत्र एनएसक्यूएफ को-आर्डिनेटर अलका मेहता ने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में 150 स्किल हब सेंटर खुले है। इनमें सबसे अधिक हेल्थ केयर के 54 सेंटर खोले गए थे। लेकिन अब निदेशालय ने इस स्किल को बंद कर दिया है। ऐसे में अब इन स्कूलों में अन्य स्किल में विद्यार्थियों के दाखिले करवाने होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.