BSEH, Haryana Board 10th result 2020: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में कैथल की बेटी ने मारी बाजी, प्रदेश में तीसरा स्थान
BSEH Haryana Board 10th result 2020 हरियाणा शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। कैथल के मटौर की सलोनी ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पानीपत/कैथल, जेएनएन। BSEH, Haryana Board 10th result 2020: हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार रात को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में 17 हजार पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 11 हजार 485 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली। जिले का परिणाम 67.54 प्रतिशत रहा। इन विद्यार्थियों में से 3994 विद्यार्थी परीक्षा में असफसल रहे। अभी तक भिवानी बोर्ड ने शुक्रवार रात को जारी हुए परीक्षा परिणाम में जिला स्तर टॉपरों की सूची जारी नहीं की है। जो कि शनिवार सुबह जारी होगी। जबकि कलायत खंड के गांव मटौर के टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा सलोनी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि जिले में प्रथम रही।
सालोनी एक किसान परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता संजीव एक किसान है। सलोनी के प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद उसके घर में खुशी की लहर है। उसके प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने के बाद सूचना मिलते ही उसके घर बधाई देने वाले पहुंचे। हालांकि अभी तक जिले में टाप टेन की सूची नहीं पहुंची है। जो शनिवार सुबह पहुंचेगी।
नौ घंटे करती थी पढ़ाई
सलोनी ने बताया कि ग्रामीण आंचल में बेटियां आगे नहीं निकल पाती है, लेकिन उसे तीसरा स्थान उसके स्कूल के अध्यापकों और प्रबंधन के कारण मिला है। जिसमें उनका उसे पूरा सहयोग मिला। उसने बताया कि उसके पिता एक किसान है। उसने परीक्षा के दौरान लगातार आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई की। उसने बताया कि उसका सपना आइएस बनकर देश की सेवा करना है। जिससे वह गरीब और जरुरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा सके। वह 33 वीं में आर्ट संकाय में दाखिला लेगी और स्नातक करने के बाद सिविल सेवा सर्विस की तैयारी करेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि परीक्षा परिणाम रात के समय जारी होने के कारण उनके पास टॉप टेन की सूची नहीं पहुंची है, जो शनिवार सुबह तक आ जाएगी। इसके अलावा मटौर की सलोनी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।