Move to Jagran APP

Haryana weather update: नौतपा आज से, 15 दिनों तक सताएगी भीषण गर्मी

हरियाणा का मौसम आज से बदलेगा। नौपता शुरू हो रहा है। सूर्य 15 दिन के लिए इस नक्षत्र में जाता है। इसके पहले नौ दिन को ही नौतपा बोला जाता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार अप्रैल-मई में गर्मी कम पड़ी। मगर अब तस्वीर बदलने वाली है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 25 May 2021 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 08:54 AM (IST)
Haryana weather update: नौतपा आज से, 15 दिनों तक सताएगी भीषण गर्मी
आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ना तय माना जा रहा है।

करनाल, जेएनएन। कुछ दिन से तापमान सामान्य चल रहा है। लेकिन अब गर्मी अपना असर दिखा सकती है। मंगलवार से नौतपा भी शुरू हो रहा है। इसके बाद गर्मी बढ़ना तय माना जा रहा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ हो जाता है। सूर्य 15 दिन के लिए इस नक्षत्र में जाता है। इसके पहले नौ दिन को ही नौतपा बोला जाता है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो सप्ताह तक गर्मी लोगों को सताएगी।

loksabha election banner

इस बार मौसम का मिजाज खासा बदला हुआ है। अमूमन अप्रैल से लेकर मई तक जिस प्रकार गर्मी के साथ लू के थपेड़े लोगों को सताते थे, कम से कम वह स्थिति फिलहाल नजर नहीं आई। बार-बार बने पश्चिमी विक्षोभ को इस तरह के सूरत- ए-हाल का प्रमुख कारण माना जा रहा है। लेकिन अब तस्वीर बदलने के पुख्ता आसार हैं। सोमवार से ही इसकी झलक भी दिखाई देने लगी, जब अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस का स्तर पार करके 36.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह रविवार के अधिकतम तापमान में करीब .6 डिग्री की बढ़ोतरी है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कुछ कमी देखी गई।

मौसम साफ रहेगा, गर्मी बढ़ेगी

आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ना तय माना जा रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी बढ़ने के स्पष्ट आसार हैं। मौसम विभाग ने दोहराया है कि नौतपा के समय मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके बावजूद आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। करीब दो सप्ताह तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.