Move to Jagran APP

सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा के लिए हरियाणा की टीम का चयन, हिमाचल में दिखाएंगे दम

हिमाचल प्रदेश के ऊना में होने वाली सब जूनियर राष्‍ट्रीय खो-खो स्‍पर्धा के लिए हरियाणा टीम का चयन कर लिया गया है। शुक्रवार को अंबाला रेलवे स्टेशन से हिमाचल के लिए रवाना होंगे खिलाड़ी। दो दिसंबर तक प्रतियोगिता होनी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:59 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:59 AM (IST)
सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा के लिए हरियाणा की टीम का चयन, हिमाचल में दिखाएंगे दम
सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियेागिता के लिए हरियाणा की टीम।

कैथल, जागरण संवाददाता। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया की तरफ से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 26 नवंबर से दो दिसंबर तक 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा करवाई जा रही है। इस स्पर्धा में विभिन्न राज्यों से अंडर-14 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। हरियाणा की टीम का चयन करने के लिए गांव हरसौला स्थित खो-खो खेल प्रशिक्षण केंद्र में शिविर लगाया हुआ था।

loksabha election banner

11 नवंबर से 23 नवंबर तक शिविर रहा, जिसमें हरियाणा से 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया हुआ था। अब इन खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। खो-खो कोच अनिल कुमार और डीपीई विक्रम की देखरेख में खिलाड़ियों के ट्रायल लेकर चयन किया गया। शिविर में कैथल, पानीपत, रोहतक, फतेहाबाद, चरखी दादरी, हिसार के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ी शुक्रवार को अंबाला रेलवे स्टेशन से हिमाचल के लिए रवाना होंगे। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था हरसौला प्रशिक्षण केंद्र पर ही की गई थी।

इस जिले से इतने खिलाड़ियों का हुआ चयन

शिविर में हरसौला खेल प्रशिक्षण केंद्र से 11, पानीपत से पांच, रोहतक से दो, फतेहाबाद से दो, हिसार से तीन, चरखी दादरी से एक खिलाड़ी ने भाग लिया। इनमें से पानीपत के दो, रोहतक से एक, फतेहाबाद से एक, दादरी से एक, हिसार से एक और कैथल से छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कैथल के खिलाड़ियों में आशीष, आर्यन, विश्वजीत, आर्यन कुमार, राहुल, अंकित का चयन हुआ है। जिले के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में नाम रोशन कर चुके हैं। खिलाड़ी आशीष और आर्यन ने 2021 में उड़ीसा में हुई जूनियर राष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया था।

खो-खो कोच अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 26 नवंबर से दो दिसंबर तक 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा करवाई जा रही है। हरियाणा की टीम में चयन के लिए छह जिलों के 24 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। अब 12 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.