कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का 20 नवंबर को शंखनाद किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय के यूथ एंड स्पोर्ट्स विभाग ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला खेल अधिकारियों को अंडर-17 व 19 की ब्वायज और गर्ल्स की प्रतियोगिता करवाने का पत्र जारी किया गया है। जिसके अनुसार प्रदेश के फरीदाबाद जिले को छोड़कर अन्य 21 जिलों में विभिन्न प्रकार की 33 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिला कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 23 से 25 नवंबर तक चलेगी। इनमें अंडर-17 व 19 की हाकी और अंडर-17 की एथलेटिक प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

अंडर-17 में दसवीं कक्षा के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

जिला खेल अधिकारी श्रीपाल बंसल ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में अंडर-17 की खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा दसवीं का छात्र और एक जनवरी 2005 के बाद जन्मा खिलाड़ी ही भाग ले सकता है। ऐसे ही अंडर-19 में कक्षा 12वीं और एक जनवरी 2003 के बाद जन्मा खिलाड़ी ही खेलों में भाग ले सकता है।

प्रदेश के 21 जिलों में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 

20 से 22 नवंबर तक

अंबाला में अंडर-17 व 19 की फुटबाल, शूटिंग, जिम्नास्टिक व बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।

करनाल में अंडर-17 व 19 की टेबल टेनिस, साइकिलिंग और अंडर-17 की एथलेटिक व कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

पलवल में अंडर-17 व 19 की स्विमिंग व अंडर-19 की ब्वायज की वाटर पोलो प्रतियोगिता होगी।

भिवानी में अंडर-17 व 19 की कुश्ती, अंडर-17 की क्रिकेट व अंडर-19 की वालीबाल प्रतियोगिता होगी।

23 से 25 नवंबर तक

पंचकूला में अंडर-17 व 19 की जूडो, लान टेनिस व अंडर-17 की बाक्सिंग प्रतियोगिता होगी।

यमुनानगर में अंडर-17 की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी।

कुरुक्षेत्र में अंडर-17 व 19 की हाकी व अंडर-17 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।

पानीपत में अंडर-17 की बेसबाल व अंडर-19 की कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

27 से 29 नवंबर तक

महेंद्रगढ़ में अंडर-17 की योगा, बेसबाल व साफ्टबाल प्रतियोगिता होगी।

गुरुग्राम में अंडर-17 व 19 की तीरंदाजी व अंडर-19 की बाक्सिंग प्रतियोगिता होगी।

रोहतक में अंडर-17 व 19 की स्केटिंग व अंडर-19 की रोलर हाकी व कोर्फबाल प्रतियोगिता होगी।

रेवाड़ी में अंडर-17 व 19 ब्वायज की नेटबाल व अंडर-17 की कराटे प्रतियोगिता होगी।

एक से तीन दिसंबर तक

सिरसा में अंडर-17 व 19 की सर्कल कबड्डी, अंडर-17 की थ्रोबाल व अंडर-19 की हैंडबाल प्रतियोगिता होगी।

झज्जर में अंडर-17 व 19 गर्ल्स की नेटबाल व अंडर-19 की क्रिकेट प्रतियोगिता होगी।

मेवात में अंडर-19 की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी।

जींद में अंडर-19 की साफ्टबाल व बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी।

छह से आठ दिसंबर तक

कैथल में अंडर-17 व 19 की चेस व अंडर-19 की कराटे प्रतियोगिता होगी।

हिसार में अंडर-17 की खो-खो, हैंडबाल व कबड्डी प्रतियोगिता होगी।

फतेहाबाद में अंडर-19 की थ्रोबाल, खो-खो व अंडर-17 की वालीबाल प्रतियोगिता होगी।

चरखी दादरी में अंडर-19 की योगा, अंडर-17 की कोर्फबाल प्रतियोगिता होगी।

सोनीपत में अंडर-17 व 19 की ताइक्वांडो व अंडर-19 में बेसबाल प्रतियोगिता होगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 20 नवंबर से होगा। जो आठ दिसंबर तक चलेगी। जिला कुरुक्षेत्र में अंडर-17 व 19 की हाकी व अंडर-17 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारी जल्द ही मीटिंग कर सौंपी जाएगी।

अरुण आश्री, जिला शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र।

Edited By: Anurag Shukla