Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 अगस्त को हरियाणा बंद को सफल बनाएं : अभय

कहा कि इस दौरान शहर, कस्बा और गांव की एक भी दुकान नहीं खुलनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर दुकानदारों को इश्तहार देकर समझाना होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 08:40 AM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 अगस्त को हरियाणा बंद को सफल बनाएं : अभय
प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 अगस्त को हरियाणा बंद को सफल बनाएं : अभय

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो ने प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में 18 अगस्त को हरियाणा बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान शहर, कस्बा और गांव की एक भी दुकान नहीं खुलनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर दुकानदारों को इश्तहार देकर समझाना होगा। अगर फिर भी न समझें तो पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को समझाने भेजें। उन्हें चूड़ी भेंट कर मनाएं।

loksabha election banner

चौटाला सोमवार को सेक्टर 25 स्थित लक्ष्मी ग्रीन में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन की आवश्यकता है। जो कार्यकर्ता संगठन से ऊपर होकर अलग नेताओं के कार्यक्रम करवाते हैं, वे सुधर जाएं। अन्यथा अपने को भविष्य में इनेलो से अलग समझें।

उन्होंने महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत की भागीदारी देने की घोषणा की। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसा कि वे आपको किसानों का हितैषी होने का स्वांग रच रहे हैं। कभी धान तो कभी बाजरा रैली कर रहे हैं। जबकि उनका अपना एक खूड (जमीन) भी नहीं है। वे किसानों का क्या दर्द समझेंगे। इससे पहले बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच संचालन ओमप्रकाश शेरा ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुलवती, राष्ट्रीय सचिव सुरेश मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी माटा, जिलाध्यक्ष सुरेश काला, हलका ग्रामीण प्रधान कुलदीप राठी, बसपा प्रदेश प्रभारी गुरमुख ¨सह, जिला अध्यक्ष सतबीर पांचाल, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सूबेदार प्रताप ¨सह, देवेंद्र कादियान, इनेलो प्रवक्ता शेर ¨सह खर्ब, निशान ¨सह मलिक, युवा जिलाध्यक्ष नवीन भालसी, शुगन चंद रोड़, सुरेश आर्य, बलकार ¨नबरी, नरेंद्र नांदल, सुरेश सैनी, शशिकांत कौशिक, रामभतेरी, बलवान, संजय कादियान और रवि कलसन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.