हरियाणा रोडवेज बस चालक की करतूत, महिला यात्री से की अभद्रता, बैठा गोद में, हंगामा
हरियाणा रोडवेज बस चालक की करतूत से हंगामा मच गया। बस चालक ने न सिर्फ महिला यात्री से अभद्रता की बल्कि उसकी गोद में जाकर बैठ गया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। यात्रियों ने विरोध जताया तो चालक भाग निकला।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। हरियाणा रोडवेज के बस चालक ने एक महिला यात्री के साथ अभद्रता की। चालक की अभद्रता की वजह से हंगामा मच गया। बस चालक महिला की गोद में जाकर बैठ गया। महिला ने शोर मचाया तो अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।
लुधियाना से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचने से पहले चालक ने बस में बैठी महिला के साथ अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं चालक महिला की गोद में जाकर बैठ गया।महिला ने शोर मचाने पर अन्य यात्री भी डर गए। लोगों ने विरोध किया तो चालक यशपाल ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके से भाग निकला। महिला ने मामले की शिकायत परिवहन के अधिकारियों से की। हरियाणा रोडवेज के जीएम बी-242 नंबर चालक यशपाल पर कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दे दी।
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
घटना के बाद आरोपित चालक भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित महिला काफी सहमी हुई थी। हालांकि महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। अड्डा इंचार्ज ने इस बारे में अपने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी है।
अंबाला छावनी बस स्टैंड के एसएस शमशेर सिंह ने बताया कि महिला के साथ चालक यशपाल ने नशे में बदसलूकी की है। हमारे पास जीएम का मैसेज आया है, जिस पर चालक को चार्जशीट दे दी है।