Move to Jagran APP

Haryana Crime: होटल में हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल, आइआरबी जवान और हरियाणा रोडवेज कर्मी ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार

हरियाणा में सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया। सामूहिक दुष्कर्म में इंडियन रिजर्व बटालियन में तैनात कर्मी सहित दो गिरफ्तार किए गए। वहीं एक आरोपित कांस्टेबल फरार है। आरोपित हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल आइआरबी जवान और हरियाणा रोडवेज कर्मी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:10 PM (IST)
Haryana Crime: होटल में हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल, आइआरबी जवान और हरियाणा रोडवेज कर्मी ने किया सामूहिक दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार
हरियाणा में सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले का पर्दाफाश।

अंबाला, जागरण संवाददाता। मुलाना के होटल में महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात में हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल, आइआरबी जवान और हरियाणा रोडवेज में डीसी रेट पर लगा कर्मी शामिल था। इसमें अभी दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है।

loksabha election banner

महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अंबाला महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंडियन रिजर्व बटालियन में तैनात कर्मी पिंटू को धरदबोचा। इसके अलावा इसी मामले में पुलिस की टीम ने दूसरे आरोपित सुखबीर को वीरवार शाम काबू कर लिया। आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि आरोपित पिंटू को वीरवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब इस मामले में केवल एक आरोपित जोकि हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है फरार चल रहा है। आरोपित पिंटू को पुलिस ने पंचकूला से काबू किया जबकि इसके कुछ ही घंटों बाद आरोपित सुखबीर को भी धरदबोचा।

बच्ची को दिया है महिला ने जन्म

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने करीब दो महीने पहले बच्ची को जन्म दिया था। महिला ने आरोप लगाए थे कि आरोपितों ने मुलाना के पास एक होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मई 2022 में यमुनानगर में रहने वाली महिला की शिकायत में अंबाला के मुलाना गांव काकरकुंडा निवासी पिंटू जोकि आइआरबी में तैनात है, अंबाला के साहा के काल्पी निवासी सुखबीर जोकि पहले डीसी रेट पर रोडवेज में कार्यरत था। मुलाना के ही नोहनी निवासी तेजराम जोकि यमुनानगर में हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात है पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।

इसके बाद से ही तीनों आरोपित फरार चल रहे थे। मई माह में जब महिला ने केस दर्ज करवाया था उस समय में करीब 8 माह की गर्भवती पाई गई थी। महिला ने बताया था कि आरोपितों ने एक बार गलत काम करने के बाद उसके साथ कई बार गलत काम किया।

"आरोपित पिंटू आइआरबी चंडीगढ़ में तैनात था जिसे काबू कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि इसके बाद आरोपित सुखबीर को भी काबू कर लिया गया। अब इस मामले में नोहनी निवासी आरोपित तेजबीर फरार चल रहा है उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।"

मुमतेश, जांच अधिकारी, महिला थाना अंबाला शहर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.