Move to Jagran APP

फ‍िल्‍मी है पानीपत की मर्डर मिस्‍ट्री, पति की हत्‍या करने के बाद तांत्रिक से वापस मांगने गई थी महिला

पानीपत में घर में मिले मानव कंकाल की गुत्‍थी सुलझ चुकी है। पति की हत्‍या कर घर में ही दबाने के बाद महिला उसके लापता होने की कहानी गढ़ कर तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक ने दो क्विंटल दूध देने पर हरबीर को वापस लाने का वादा किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 11:01 AM (IST)
फ‍िल्‍मी है पानीपत की मर्डर मिस्‍ट्री, पति की हत्‍या करने के बाद तांत्रिक से वापस मांगने गई थी महिला
पानीपत में घर में मिले मानव कंकाल के मामले का पर्दाफाश।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में घर में मिले मानव कंकाल के मामले का पर्दाफाश हो गया है। पत्‍नी ने पति की हत्‍या करके शव को घर में ही दफना दिया था। इसके बाद उसके लापता होने की कहानी गढ़ दी थी। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव दफनाने वाली गीता दिखावे के लिए तांत्रिक के पास भी गई थी।

loksabha election banner

तांत्रिक ने कहा कि दो क्विंटल दूध और दस हजार रुपये खर्च होंगे। उसके पति हरबीर को वापस ले आएंगे। गीता तो जानती थी कि वह हरबीर को दफना चुकी है। मुस्करा कर जवाब दिया, जाने वाले लौटकर नहीं आते। पुलिस पूछताछ में गीता ने यह बात कबूली है। पर मकान के पुनर्निर्माण कराने की वजह से कंकाल सामने आ गया और उसका जुर्म पकड़ा गया।

गीता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब उसके प्रेमी  विकास की तलाश की जा रही है। मामला विकास नगर का है।

टावर कंपनी के टेक्नीशियन विकास नगर के हरबीर ने पत्नी गीता को अपने ही दोस्त समालखा के एक गांव के विकास के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था। शराब के नशे में धुत्त हरबीर ने गीता की पिटाई कर दी। विकास को भी धमकाया कि उसके घर ने आया करे। इसी से खफा होकर विकास ने हरबीर की हत्या करने की साजिश रची। तय हुआ कि इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। दोनों ने हरबीर के हाथ-पांव बांधे और परने से गला घोंटकर मार डाला। शव को पानी की निकासी के लिए पहले से खोदे गए गड्ढ़े में डालकर ऊपर से कस्सी से मिट्टी डालकर दफना दिया। हरबीर के मोबाइल को स्विच ऑफ कर पास के खेतों में फेंक दिया।

गीता का मायका सोनीपत के चंदौली में  है। उसका कोई भाई नहीं है। एक बड़ी बहन व माता-पिता है। मां ही उसके 50 गज के मकान का पुनर्निर्माण करा रही थी। मंगलवार तक हरबीर की डीएनए रिपोर्ट भी आ जाएगी।

तांत्रिकों के चक्कर लगाकर करती थी ढोंग

हरबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद गीता पर स्वजनों का दबाव बढ़ गया था कि हरबीर को अपने स्तर पर भी ढूंढा जाए। स्वजनों को उस पर शक न हो इसलिए वे तीन महीने से तांत्रिकों के चक्कर लगा रही थी। अपनी मां मुनेश के साथ भी कई तांत्रिकों से मिली। इस ढोंग की वजह से स्वजनों ने उस शक नहीं किया।

वारदात के बाद मायके चली गई थी गीता

सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि गीता अनपढ़ है। वारदात का मास्टरमाइंड उसका प्रेमी विकास है। रिमांड के दौरान आरोपित गीता की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कस्सी बरामद की जाएगी। गीता ने बताया कि वह वारदात के बाद मायके में चल गई थी। वारदात में शामिल उसके प्रेमी विकास का मोबाइल फोन बंद है। विकास के संभावित ठिकानों का पता लगाया जाएगा। हरबीर के मोबाइल की भी बरामदगी की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में गीता ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसके जेवर बेच दिए थे। इसी कारण से भी हरबीर की हत्या की गई। गीता की मां मुनेश उसकी दो बेटी व बेटे को साथ ले गई। बेटी की इस करतूत से मां भी अचंभित है।

जेठ पर लगाया पति को गायब करने का आरोप

इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि 18 महीने पहले ही हरबीर की हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह बच्चों ने गीता से पूछा कि पापा कहां हैं। उसने बताया कि पापा रात को ही खाना खाकर ड्यूटी पर चले गए थे। जेठ व रिश्तेदारों ने गीता पर हरबीर को गायब करने का आरोप भी लगाया था। तब गीता ने उन्हीं पर आरोप लगाया कि उसके पति का अपहरण करा दिया है। वह तो मायके गई थी। स्वजनों के दबाव के कारण ही गीता ने सेक्टर-29 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विकास साथ लेकर जाना चाहता था

गीता से पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि विकास भी शादीशुदा है। हरबीर के साथ विकास टावर से ड्यूटी करके  रोज उसके घर जाता था। वह गीता के साथ संबंध बनाता था। हरबीर की हत्या के बाद विकास शादी के लिए गीता को साथ ले जाना चाहता था। गीता बच्चों को नहीं छोडऩा चाहती थी। इसी वजह से विकास के साथ नहीं गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.