Move to Jagran APP

Haryana Local Body Polls : अंबाला के नारायणगढ़ में 57.1 प्रतिशत मतदान, हरियाणा के कई क्षेत्रों में बवाल

Haryana Local Body Polls हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए सुबह सात से मतदान शुरू हो गया था। चुनाव के नतीजे 22 जून को आएंगे। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। कई मतदान केद्रों पर बवाल की खबरें हैं।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 07:36 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 05:56 PM (IST)
Haryana Local Body Polls : अंबाला के नारायणगढ़ में 57.1 प्रतिशत मतदान, हरियाणा के कई क्षेत्रों में बवाल
फर्जी वोट को लेकर प्रत्याशी आपस में भीड़े।

पानीपत, डिजिटल डेस्क। हरियाणा में लोकल सरकार बनाने के लिए सुबह सात से मतदान शुरू होने 2 बजे तक कुल 48 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कई मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान को लेकर बहल भी हुई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर फिर से शांतिपूर्ण पोलिंग शुरू करवाई है। जींद के वार्ड 26 के मतदान केंद्र गोपाल स्कूल में फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया था। जिसके कारण प्रत्याशियों में खींचतान शुरू हो हुई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। 

loksabha election banner

अंबाला के नारायणगढ़ में दोपहर 3:10 तक 57.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नारायणगढ़ में 11 केंद्र संवेदनशील और 2 अति संवेदनशील केंद्र घोषित किए गए हैं, लेकिन अभी तक सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई है।

कुरुक्षेत्र : चारों नगरपालिका में दो बजे तक 53.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

पालिका       बूथ      कुल वोट     मत  प्रयोग  प्रतिशत

इस्माईलाबाद    13     10460    6467     61.8

शाहाबाद        37     31453     16467     52.4

पिहोवा         34     29549     16238     55.0

लाडवा         26     21587    11026     51.1

करनाल में मतदान प्रतिशत

घरौंडा -------- 42.1

तरावड़ी -------- 40.3

निसिंग --------48.2

असंध ----------41.3

कैथल में तीनों निकायों के लिए 30.08 प्रतिशत मतदान

कैथल के हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर में वोट डालने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे। कैथल में तीनों निकायों के लिए 30.08 प्रतिशत मतदान हुआ। एक लाख छह हजार 298 में से अभी तक 31263 मतदाताओं ने मतदान कर दिया है। चीका नगर पालिका चुनाव में 34.7 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 28225 मतदाताओं में से अभी तक 9802 मतदाताओं ने मतदान किया। राजौंद नगर पालिका चुनाव में अभी तक 34.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कुल 12554 में से अभी तक 4282 मतदाता वोट डाल चुके हैं।

चुनाव ड्यूटी पर जाते समय महिला एएसआइ की मौत

वहीं अंबाला के नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव में ड्यूटी पर जाते समय महिला एएसआइ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला कैथल स्थित अपने घर से नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव में ड्यूटी पर जा रही थी। 

समालखा के बूथ नंबर पांच-छह पर हंगामा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी भिड़े

पानीपत के समालखा के भापरा रोड स्थित बूथ नंबर पांच और छह पर लगातार सुबह सात बजे से मतगणना चल रही थी। इसी दौरान पार्षद पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी हरिओम वशिष्ठ व निर्दलीय उम्मीदवार संजीव कौशिक बूथ पर अंदर थे। आरोप है कि कौशिक मतदाताओं को लुभाने-भड़काने में लगे थे। भाजपा प्रत्याशी ने इसका कड़ा विरोध किया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने दोनों पक्षों को बूथ से बाहर कर दिया गया है। करीब 25 मिनट तक हंगामा चला।

भाजपा और जेजेपी नेता में बहस

कैथल के देवीगढ़ स्कूल में बूथ नम्बर 46 की मशीन आधे घंटे से बंद पड़ी है। साथ ही स्कूल में बाहरी लोगों के आने पर विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। जींद मतदान के केंद्र 40 में ईवीएम पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण कुछ देर मतदान रोकना था, लेकिन रोशनी का प्रबंध होने के बाद फिर से मतदान शुरू किया गया। वहीं कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के वार्ड नंबर 9 में मतदान के दौरान पूर्व राज्य मंत्री एवं  भाजपा नेता कृष्ण बेदी और जजपा के विधायक रामकरण काला की आपस में बहस हो गई थी।

कैथल में स्कूल में बाहरी लोगों के आने पर हुआ विवाद, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस।

मतदात के लिए स्वजनों के साथ बूथ पर पहुंचते बुजुर्ग

असंध में 27 मतदान केन्द्र स्थापित

एसडीएम और नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी मनदीप कुमार ने बताया कि असंध नगर पालिका के चुनाव की दृष्टिगत सभी 17 वार्डो के लिए 27 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

बुजुर्ग को वोट डलवाने के लिए ले जाता युवक l

तरावड़ी में नगर पालिका चुनाव को लेकर बनाए गए 22 बूथ

तरावड़ी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार व पार्षद पद के लिए 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्डों में नगर पालिका सदस्य व अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 पालिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।

मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी इंतजार करते मतदाता

घरौंडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार रेस में

घरौंडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार और सदस्य पद के लिए 47 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 17 वार्डों में चुनाव के लिए कुल 33 पालिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनके लिए पालिंग पार्टियों को फाईनल रिहर्सल के बाद चुनावी सामग्री वितरित करके पालिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया था। 

मतदान के लिए जाता दिव्यांग

नारायणगढ़ में मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र

नारायणगढ़ में 15 वार्डों के लिए बीस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं वार्ड सदस्य के लिए 45 प्रत्याशी और प्रधान पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में उतरे में हैं। जिनका भाग्य ईवीएम में बंद होगा और 22 जून को किस्मत का फैसला होगा।

मतदान कर बाहर आए परिवार के लोग

समालखा में एक संवेदनशील और 20 को अति संवदेशनील की बूथ की श्रेणी में रखा

समालखा नगरपालिका चुनाव को लेकर कुल 17 वार्डों में 34 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इनमें से एक बूथ संवेदनशील व 20 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। समालखा शहर सहित आसपास के मार्गों पर 10 जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं।

अपने मत का प्रयोग कर वापस लौटा दिव्यांग

जींद जिले में दो नगर परिषद और दो नगर पालिका में मतदान

नगर निकाय चुनाव के लिए जींद व नरवाना नगर परिषद और उचाना व सफीदों नगरपालिका में मतदान हैं।

जींद में मतदान के लिए लाइनों मे लगी महिलाएं

दो नगर परिषद और नगरपालिकाओं की स्थिति

जींद नगर परिषद कुल वोटर : 1,20,205

वार्ड : 31

बूथ : 125

प्रधान पद के प्रत्याशी : 13

पार्षद पद के प्रत्याशी : 122

नरवाना नगर परिषद कुल वोटर : 44465

वार्ड : 23 

बूथ : 47

प्रधान पद प्रत्याशी : 10

पार्षद पद के प्रत्याशी : 81

वार्ड 12 में सर्वसम्मति हो चुकी है।

सफीदों नगरपालिका

कुल वोटर : 24405

वार्ड : 17

बूथ : 29

प्रधान पद के प्रत्याशी : 9

पार्षद पद के प्रत्याशी : 50

उचाना नगरपालिका

कुल वोटर : 12,506

वार्ड : 13

बूथ : 15

प्रधान पद प्रत्याशी : 7

पार्षद पद प्रत्याशी : 23

पार्षद पद को लेकर वार्ड चार, सात, 11, 13 में सर्वसम्मति पहले ही बन चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.