Move to Jagran APP

Haryana Kurukshetra Election Result 2019 LIVE कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा सीट में से दो भाजपा तो एक कांग्रेस और एक जेजेपी के खाते में

Haryana Kurukshetra Election Result 2019 LIVE शाहाबाद से जेजेपी से रामकरण काला पिहोवा से संदीप सिंह लाडवा से कांग्रेस के मेवा सिंह और थानेसर से भाजपा के सुभाष सुधा जीते।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 05:23 PM (IST)
Haryana Kurukshetra Election Result 2019 LIVE कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा सीट में से दो भाजपा तो एक कांग्रेस और एक जेजेपी के खाते में
Haryana Kurukshetra Election Result 2019 LIVE कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा सीट में से दो भाजपा तो एक कांग्रेस और एक जेजेपी के खाते में

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। Haryana Kurukshetra Election Result 2019 LIVE कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। दो से भाजपा तो एक सीट कांग्रेस और एक जेजेपी के खाते में आई है। पिहोवा से हॉकी खिलाड़ी संदीप ने जीत हासिल की। कुरुक्षेत्र में थानेसर से प्रत्याशी भाजपा विधायक सुभाष सुधा ने जीत हासिल की। लाडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह चुनाव जीते। शाहाबाद से जजपा प्रत्याशी रामकरण काला जीते।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह सूरमा ने पहली बार पिहोवा में कमल खिलाकर इतिहास रच दिया है। सिख प्रत्याशी की माने जाने वाली इस सीट पर 52 साल से भाजपा ने कभी जीत हासिल नहीं की थी। इस बार पार्टी हाई कमान द्वारा सिख प्रत्याशी के तौर पर संदीप सिंह सूरमा पर अपना दांव खेला गया और पार्टी का तीर निशाने पर लगा। भाजपा ने 5331 मतों से जीत हासिल कर पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे स्थान पर कांग्रेसी प्रतिद्वंदी मनदीप रहे, जिन्होंने 37202 वोट हासिल किए। 

थानेसर से कांग्रेस को झटका 

थानेसर विधानसभा में शुरुआत में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा से आगे चल रहे थे। हालांकि 75 वोट से आगे होने पर सुभाष सुधा ने भगवान का शुक्रिया अदा किया, इसके बाद से लगातार बढ़त बनाते रहे और 844 मतों से जीत हासिल की।

रामकरण काला शुरुआत से जीत की ओर 

जेजेपी से टिकट मिलने के बाद किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था कि रामकरण काला 37 हजार वोटों के अंतर से जीते। उन्होंने भाजपा के  कृष्ण बेदी को हराया। रामकरण काला को 69233 और कृष्ण बेदी को 32106 मत मिले। 37127 मतों से रामकरण ने जीत हासिल की। 

लाडवा में कांग्रेस के मेवा सिंह की जीत

लाडवा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मेवा सिंह को 57665 और भाजपा के प्रत्याशी पवन सैनी को 45028 मत मिले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.