Move to Jagran APP

हरियाणा के शिक्षा विभाग की पत्रिका में गोमांस खाने की सलाह

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का गोमांस विवाद से पीछा नहीं छूट रहा है। अब उनकी सरकार के शिक्षा विभाग ने अपनी बच्चों की पत्रिका में गोमांस खाने की सलाह को लेकर नए विवाद को जन्‍म दे दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2015 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 12:49 PM (IST)
हरियाणा के शिक्षा विभाग की पत्रिका में गोमांस खाने की सलाह

पानीपत [अरुणेश] हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का गोमांस विवाद से पीछा नहीं छूट रहा है। अब उनकी सरकार के शिक्षा विभाग ने अपनी बच्चों की पत्रिका में गोमांस खाने की सलाह को लेकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। विवाद इतना अधिक गहरा गया है कि मामला एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष पेश कर दिया गया है।

loksabha election banner

शिक्षा विभाग बच्चों के लिए हरियाणा संवाद सोसाइटी के माध्यम से मासिक पत्रिका 'शिक्षा सारथी' का प्रकाशन करता है। पत्रिका के प्रधान संरक्षक मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं, जबकि संरक्षक शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा। पत्रिका के मुख्य संपादक टीसी गुप्ता हैं।

विगत तीन वर्षों से प्रकाशित हो रही इस पत्रिका के सितंबर 2015 के अंक में पृष्ठ संख्या 48 पर बच्चों को बीफ खाने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि इसे खाने से आयरन की पूर्ति होती है। पंचकूला स्थित राजकीय कॉलेज की होम साइंस प्राध्यापिका नीरू द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखा यह आलेख आयरन वाइटल फार स्ट्रेंथ शीर्षक से है।

पत्रिका में छपे लेख का हिस्सा।

पेज संख्या 48 के एक कॉलम में मांस में पाए जाने वाले तत्वों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें बीफ का भी उल्लेख करते हुए इसमें पाए जाने वाले विटामिनों की जानकारी दी गई है। दो पेज के इस लेख में आयरन के बारे में विस्तार से बताया गया है।

पत्रिका मेें छपे लेख का हिस्सा।

इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करने का प्रयास हुआ, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भïट्ट ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं। पत्रिका देखने को बाद ही कुछ कह पाएंगे।
----------

भाजपा धार्मिक भावना खेल रही है : शकील

भाजपा गोमांस को लेकर धार्मिक भावना से खेलने का कार्य कर रही है। पत्रिका में इस प्रकार का लेख मुख्यमंत्री का धार्मिक लाभ लेने की कोशिश को दर्शाता है।
-डा. शकील अहमद, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.