Move to Jagran APP

शाम को उप मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्‍याएं, पहली बार होगा ऐसा दरबार Panipat News

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक कल होगी। इसमें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जिले में पहली बार शाम को समस्याएं सुनी जाएंगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 10:34 AM (IST)
शाम को उप मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्‍याएं, पहली बार होगा ऐसा दरबार Panipat News
शाम को उप मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्‍याएं, पहली बार होगा ऐसा दरबार Panipat News

पानीपत, जेएनएन। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में बृहस्पतिवार 12 दिसंबर को होगी। इसका समय सायं 4 बजे निर्धारित किया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में लोगों के कष्टों का निवारण करेंगे। यह उनका इस तरह का पहला दरबार होगा। इसमें अनुमानित 15 शिकायत शामिल की जाएंगी। प्रशासन ने इसके लिए सब तैयारियों तेज कर दी हैं। 

prime article banner

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक पिछले प्लान में हर महीने के आखिरी शुक्रवार को निर्धारित थी। मंत्री अनिल विज इसके चेयरमैन थे। मनोहर-2 में पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बनाया है। उन्होंने 12 दिसंबर को बैठक बुलाई है। अब हर महीने दूसरे बृहस्पतिवार को बैठक हो सकती हैं। लोगों ने समय को लेकर कुछ चिंता जताई है। वे सुबह के वक्त ही बैठक होने की मांग कर रहे हैं। चौटाला इसके बाद डी-प्लान के कामों की भी समीक्षा कर सकते हैं। जिला योजना विभाग ने इसके लिए अपनी तैयारी भी तेज कर दी हैं। 

सेक्टर-18 और 41 को कनेक्ट करने की शिकायत 

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में करीब 15 शिकायत रखी जाएंगी। इनमें करीब छह शिकायत पिछली बैठकों की लंबित शिकायत हैं। यह बैठक 30 अगस्त को हुई थी। इस बार सेक्टर-18 और 41 को कनेक्ट करने की एक शिकायत रखी गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि ड्रेन नंबर-2 पर पुल बनाकर इसको जोड़ा जा सकता है। नगर निगम और एचएसवीपी को इसकी रिपोर्ट देनी है। 

जजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जिला कष्ट निवारण समिति का चेयरमैन बनने पर जजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले हुए हैं। कई नेता प्रशासनिक और विभागाध्यक्षों के साथ सीधी मुलाकात होने की उम्मीद में है। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य बनने की भी उनकी आश बढ़ गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.