Move to Jagran APP

Panipat Updates Breaking News Live Today 30 June: एक क्लिक पर पढ़ें पानीपत सहित आसपास की मुख्‍य और ताजा समाचार

Panipat Updates Breaking News Today Live 30 June अब एक क्लिक में हरियाणा के जीटी बेल्‍ट की अपडेट खबरों को पढ़ें। पानीपत सहित करनाल अंबाला जींद कैथल यमुनानगर और कुरुक्षेत्र की अपडेट खबरें। आपराधिक गतिविधियों से लेकर राजनीतिक हलचल की मिलेगी जानकारी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 03:23 PM (IST)
Panipat Updates Breaking News Live Today 30 June: एक क्लिक पर पढ़ें पानीपत सहित आसपास की मुख्‍य और ताजा समाचार
Panipat Updates Breaking News Live Today 30 June: संर संघचालक डाक्‍टर मोहन राव भागवत।

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। कई शहरों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। जबकि कुछ शहरों में बादल छाए हैं। पानीपत, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अभी रुक-रुककर बारिश होगी। दो जुलाई के बाद मानसून की अच्‍छी बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे संर संघचालक डाक्‍टर मोहन राव भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर में श्रीकृष्ण भगवान के विराट स्वरूप का अनावरण किया। पहले बारिश के चलते अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर गीता ज्ञान संस्थानम् से करनेे का फैसला लिया था।

डा. मोहन भागवत व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम के दौरान चर्चा कर लोकार्पण करने का फैसला लिया। वे दोपहर बाद करीब दो बजे ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने यहां विराट स्वरूप का अनावरण किया। मुख्यमंत्री इसके बाद सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि इंद्र देवता ने स्वयं जलाभिषेक किया है।

कैथल में शीतला मंदिर में लगा मेला

कैथल के माता गेट स्थित सूरजकुंड मंदिर में माता शीतला मंदिर में ज्येष्ठ व आषाढ के हर बुधवार व वीरवार को मेला लगता है। इस दिन 10 से 15 हजार की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वीरवार को आयोजित हुए मेले में न केवल कैथल जिले से बल्कि दूसरे राज्यों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ व उत्तराखंड से भी लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे।

पानीपत में पत्‍नी से परेशान होकर पति ने दे दी जान 

सोदापुर के लखबीर ने घर पर फंदा लगा लिया। स्वजन का आरोप है कि पत्नी परेशान करती थी। लखबीर मजदूरी करता था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.