रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने की छेड़खानी, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
रक्षाबंधन पर्व के दिन दो पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में महिला से की छेड़खानी।
संवाद सहयोगी, मतलौडा (पानीपत) : रक्षाबंधन पर्व के दिन दो पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला ने रोष जताया तो वहां मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसों से पीटा। आरोपित पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने आधे घंटे असंध रोड पर बस अड्डे के पास जाम लगा दिया। घटना शाम 3:30 बजे की है।
टोहाना निवासी महिला अपने आठ साल के बेटे व पति के साथ नैन गांव आई थी। आरोप है कि मतलौडा में चौक पर ड्यूटीरत एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर तेजपाल और सिपाही बिजेंद्र ने कार में बैठी महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को पता चला कि शराब के नशे में दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ छेड़खानी की है तो उन्होंने दोनों को जमकर पीटा। लोगों के तल्ख तेवर देख आरोपित पुलिसकर्मी माफी मांगने लगे। मौका देखकर दोनों फरार पो गए। एक घंटे तक बवाल रहा। लोगों ने छह बजे सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगाने से वाहन चालकों व अन्य लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब पहुंचे और उन्होंने लोगों का आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। साढ़ छह बजे लोग माने और वे सड़क से हटे। वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। वर्जन
महिला से शिकायत मिलेगी तो मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपित पुलिसकर्मियों का मेडिकल भी कराया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।
मनबीर ¨सह, एसपी, पानीपत।