हरियाली तीज महोत्सव मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फोटो नं 52 - महिलाओं ने गीत गाकर और नृत्य करके मनाया तीज का त्यौहार जागरण संवाददाता पानीपत दादा लखमीचंद कला विकास मंच के तत्वाधान में वीरवार को नारायणा गांव में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि रवींद्र छौक्कर फौजी की उपस्थिति में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि मंच ने हमेशा हरियाणवी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए ही प्रयास किए है। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर झूला झूलते हुए तीज का त्यौहार मनाया। आजा ए झूला झूलै सखी गीत पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। महिला विग प्रधान रजनी बैनिवाल ने महिलाओं को शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मंच प्रधान मेघराज कौशिक संस्थापक वीरेंद्र शर्मा महासचिव प्रदीप मलिक सचिव धर्मवीर कैशियर सोमदत्त ने पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ रखने की बात कही। इस मौके पर रामस्वरूप महाबीर शर्मा कृष्ण चंद्र रामकरण पंच सोमपाल सोनू पंच बोबी लोकेश पंच मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : दादा लखमीचंद कला विकास मंच के तत्वाधान में वीरवार को नारायणा गांव में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। मुख्यातिथि रवींद्र छौक्कर फौजी की उपस्थिति में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर झूला झूलते हुए तीज का त्योहार मनाया। महिला विग प्रधान रजनी बैनिवाल ने महिलाओं को शारीरिक दूरी बनाए रखने और मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। मंच प्रधान मेघराज कौशिक, संस्थापक वीरेंद्र शर्मा, महासचिव प्रदीप मलिक, सचिव धर्मवीर, कैशियर सोमदत्त ने पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ रखने की बात कही। इस मौके पर रामस्वरूप, महाबीर शर्मा, कृष्ण चंद्र, रामकरण पंच, सोमपाल, सोनू पंच, बोबी, लोकेश पंच मौजूद रहे।